होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / एंकर कविता सिंह ने ‘रिपब्लिक भारत’ को कहा अलविदा, अब बनीं एसोसिएट एडिटर
एंकर कविता सिंह ने ‘रिपब्लिक भारत’ को कहा अलविदा, अब बनीं एसोसिएट एडिटर
करीब ढाई महीने की अल्प पारी के बाद एंकर कविता सिंह ने ‘रिपब्लिक भारत’ चैनल को अलविदा कह दिया है...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यरो।।
करीब ढाई महीने की अल्प पारी के बाद एंकर कविता सिंह ने ‘रिपब्लिक भारत’ चैनल को अलविदा कह दिया है। ‘रिपब्लिक भारत’ जाने से पहले वे इंडिया न्यूज का हिस्सा थीं।
अब उनकी नई पारी न्यूज 24 के साथ शुरू होगी। यहां उन्होंने बतौर एसोसिएट एडिटर जॉइन किया है। ये न्यूज 24 के साथ उनकी दूसरी पारी है। वे इस चुनावी सीजन में चैनल के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग और स्टूडियो एंकरिंग दोनों ही करेंगी।
15 साल के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अपने करियर में अबतक कविता न्यूज नेशन,सहारा समय,इंडिया टीवी,जी न्यूज़,सीएनबीसी आवाज,न्यूज़ 24 जैसे संस्थानों में अहम ज़िम्मेदारियाँ संभाल चुकीं हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी के साथ की थी।
कविता सिंह अपनी निडर,निष्पक्ष पत्रकारीता के लिये जानी जाती हैं। अग्रेशन और संवेदनशीलता का तालमेल उनकी एंकरिंग को बेमिसाल बनाता है। पोलिटिकल कवरेज के साथ ही उनकी स्पोर्ट्स एंकरिंग ने भी कई बार चर्चा बटोरी है। वो मीडिया के चंद ऐसे चेहरों में शुमार हैं जो रिपोर्टिंग, स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग तीनों में महारत हासिल हैं।
टैग्स कविता सिंह न्यूज 24