होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार से यौन दुर्व्यवहार के आरोप पर PM ने तोड़ी चुप्पी...
पत्रकार से यौन दुर्व्यवहार के आरोप पर PM ने तोड़ी चुप्पी...
दो दशक पहले लगे यौन दुर्व्यवहार के आरोप पर...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
दो दशक पहले लगे यौन दुर्व्यवहार के आरोप पर कनाडा के प्रधानमंत्री
जस्टिन ट्रुडो ने अब अपनी चुप्पी तोड़ी है। इसे लेकर उन्होंने पहली बार कुछ कहा है।
उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी कोई 'नकारात्मक बातचीत' याद नहीं है। दरअसल, उन पर आरोप
था कि साल 2000 में एक म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान उन्होंने एक पत्रकार को
जबर्दस्ती छुआ था।
कनाडा के नेशनल डे पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रुडो ने कहा, 'उस दिन मेरा दिन अच्छा था। मुझे कोई नकारात्मक बात याद नहीं है।'
फेस्टिवल के कुछ दिन बाद, एक संपादकीय क्रेस्टन वैली एडवांस में दिखाई दिया, जिसने उस समय 28 वर्ष के रहे ट्रुडो पर आरोप लगाया। ट्रुडो उस वक्त राजनीति में शामिल नहीं थे और उन्होंने संवाददाता से माफी मांग ली थी। अखबार ने ट्रुडो का उल्लेख करते हुए लिखा था, 'अगर जानता कि महिला पत्रकार है, तो मैं इतना आगे नहीं बढ़ता।'
लेख में पत्रकार का नाम नहीं था और कथित घटना के बारे में और जानकारी नहीं दी थी।
वहीं ब्रॉडकास्टर सीबीसी ने कहा कि उसने पत्रकार से संपर्क किया था, लेकिन वह नाम नहीं लेना चाहती थी और कहानी के कवरेज से जुड़े नहीं रहना चाहती थी। हाल के दिनों में आरोप फिर से सामने आए हैं, लेकिन यह पहली बार है जब प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक रूप से इस पर टिप्पणी की है।
समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स