होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानें, क्यों जस्टिस काटजू ने मीडिया को कहा ‘कायर’

जानें, क्यों जस्टिस काटजू ने मीडिया को कहा ‘कायर’

क्या मीडिया सत्ता, प्रतिष्ठानों के खिलाफ उठने वाली आवाजों को अनसुना कर...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

क्या मीडिया सत्ता, प्रतिष्ठानों के खिलाफ उठने वाली आवाजों को अनसुना कर देता है? सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू के फेसबुक पोस्ट से यह सवाल फिर खड़ा हो गया है। काटजू बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं और अपने पोस्ट में भी उन्होंने बड़ी ही बेबाकी से मीडिया की निष्पक्षता पर उंगली उठाई है।

दरअसल, जस्टिस काटजू ने मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई से चार सवाल पूछते हुए एक लेख लिखा और टीवी तथा प्रिंट के तमाम बड़े संपादकों और पत्रकारों को भेजा था, लेकिन किसी ने भी उसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई। पत्रकारों के इस रवैये से काटजू इतने नाराज़ हुए कि उन्होंने अपने चिरपरिचित अंदाज़ में भारतीय मीडिया को ‘कायर’ करार दे डाला।

जस्टिस काटजू ‘प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया’ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं, लिहाजा उन्हें पूरी उम्मीद थी कि उनके लेख को कहीं न कहीं जगह ज़रूर मिलेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए मीडिया को जमकर कोसा। उन्होंने ‘कायर भारतीय मीडिया’ शीर्षक तले अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा ‘मैंने ‘रंजन गोगोई के लिए चार सवाल’ लेख लिखा और उसे ईमेल द्वारा कई मीडिया संस्थानों को भेजा। इसमें कई टीवी चैनलों के प्रमुख एंकर, संपादक और कई प्रमुख अखबारों के वरिष्ठ पत्रकार शामिल थे, जो सामान्य तौर पर मोर की तरह अकड़कर चलते हैं। ज्यादातर ने मेरे ईमेल का संज्ञान ही नहीं लिया। कुछ ने जवाब दिया, लेकिन ये बताने के लिए कि वे लेख नहीं छाप सकते। आख़िरकार मैंने इस लेख को एक अमेरिकी पोर्टल इंडिकान्यूज़.कॉम को भेजा, जहां ये छपा। इस पोर्टल को कैलिफोर्निया में रहने वाली एनआरआई रितु झा चलाती हैं’।

जस्टिस काटजू ने आगे लिखा कि कोई आश्चर्य नहीं कि आडवाणी ने इमरजेंसी के दौर के भारतीय मीडिया बारे में कहा था कि ‘जब उसे झुकने के लिए कहा गया तो वह रेंगने लगा।‘ जस्टिस मार्कंडेय काटजू शुरुआत से ही विवादों में रहे हैं। उनके बयान खासकर हिंदूवादी विचारधारा रखने वालों को रास नहीं आते हैं। हाल ही में उन्होंने गाय को लेकर भी कुछ ऐसा कह दिया था, जिसे स्वीकार करना आमजन के लिए मुश्किल है। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई से भी उन्होंने जो चार सवाल पूछे हैं, वह काफी तीखे हैं। आप जस्टिस काटजू के पूरे लेख को यहां पढ़ सकते हैं-

https://indicanews.com/2019/02/03/four-questions-for-ranjan-gogoi/


टैग्स मार्कंडेय काटजू
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

59 minutes ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 hour ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

2 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

23 hours ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

1 hour ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

14 hours ago