होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / बदमाशों के निशाने पर आए ‘आजतक’ के तीन पत्रकार
बदमाशों के निशाने पर आए ‘आजतक’ के तीन पत्रकार
अपराधों को रोकने के पुलिस के तमाम दावे हवा-हवाई साबित...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
अपराधों को रोकने के पुलिस के तमाम दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। बदमाश आए दिन लोगों को निशाना बना रहे हैं, इसके बावजूद पुलिस उन्हें दबोचने में नाकाम साबित हो रही है। पिछले दिनों ‘आजतक’ चैनल की डिजिटल विंग में कार्यरत तीन पत्रकारों को भी बदमाशों ने अपना निशाना बना लिय़ा। इनमें से एक पत्रकार के घर से जहां बदमाश लाखों के जेवर चुराकर ले गए, वहीं दो अन्य पत्रकारों के मोबाइल झपटकर फरार हो गए।
सुरेंद्र कुमार पेशे से पत्रकार हैं और ‘आजतक’ चैनल की डिजिटल विंग में कार्यरत हैं। वह गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार के ब्रह्मपुत्र एंक्लेव में परिवार के साथ रहते हैं। ब्लॉक नंबर 54 में रहने वाले सुरेंद्र कुमार 31 जनवरी को पत्नी के साथ पीटीएम में शामिल होने के लिए अपने बेटे के स्कूल गए थे। महज एक घंटे बाद वहां से लौटने पर उन्हें घर का दरवाजा खुला मिला। अंदर जाने पर पता चला कि चोर लोहे की अलमारी से लाखों के जेवर चुराकर ले जा चुके हैं।
हालांकि, चोरी के संबंध में एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने शुरुआत में गहनता से जांच शुरू की और शक के आधार पर कुछ संदिग्धों को उठाया भी, लेकिन कुछ समय बाद उन्हें छोड़ दिया गया। आरोप है कि ब्रह्मपुत्र एनक्लेव में पिछले दिनों चोरी की 3 बड़ी वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन अपराधी अभी तक पुलिस की पहुंच से दूर हैं।
टैग्स आजतक पत्रकार चोरी झपटमारी