होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार विष्णु शर्मा के विडियोज ने कमाल ही कर दिया…

पत्रकार विष्णु शर्मा के विडियोज ने कमाल ही कर दिया…

आमतौर पर अगर यूट्यूब ट्रेंडिंग आप चेक करें तो यह विरले ही होता है कि कोई खबर ट्रेंडिंग में...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

आमतौर पर अगर यूट्यूब ट्रेंडिंग आप चेक करें तो यह विरले ही होता है कि कोई खबर ट्रेंडिंग में टॉप पर हो। ज्यादातर नए गाने, ट्रेलर, कोई फनी विडियो, बोल्ड विडियो जैसा कुछ होता है। लेकिन, विंग कमांडर अभिनंदन की खबर ऐसे थी कि तीन दिन लगातार ख़बरें ही टॉप ट्रेंड में रहीं और ज्यादातर वक्त ‘आजतक’ चैनल के शोज या उनके न्यूज तक यूट्यूब चैनल की रिपोर्ट। लेकिन ‘इंडिया न्यूज’ के पत्रकार विष्णु शर्मा के 2 विडियोज ने लगातार ‘आजतक’ से जुड़े सभी विडियोज को छकाए रखा। एक विडियो टॉप ट्रेंडिंग में नं.1 पर पहुंच गया तो एक लगातार दो दिन से दूसरे नंबर पर बना हुआ है। इतना ही नहीं, 34 घंटे में 10 मिलियन यानी 1 करोड़ व्यूज भी हो गए।

विष्णु शर्मा मशहूर ब्लॉगर हैं। इतिहास से जुड़ी गुमनाम नायकों की गाथाएं और इतिहास के 50 वायरल सच लिख चुके हैं। ‘एबीपी’ का बेस्ट ब्लॉगर अवॉर्ड मिल चुका है। इतिहास पर अपने ब्लॉग्स को विडियो फॉर्म में ‘इंडिया न्यूज’ के यूट्यूब चैनल 'InkhabarHistory' पर लेकर भी आ रहे हैं।  ‘इंडिया न्यूज’ के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल Inkhabar पर स्पेशल विडियोज भी करते रहे हैं। पाकिस्तान हमले को लेकर ‘इंडिया न्यूज’ में कंसल्टिंग एडीटर विद्या शंकर तिवारी के साथ उनका एक डिस्कशन विडियो उस वक्त चर्चा का विषय बन गया, जब वो यूट्यूब ट्रेडिंग में नंबर वन पर पहुंच गया। उस विडियो का विषय था-पाकिस्तानी हमले की हकीकत। इस विडियो के व्यू तीन से चार मिलियन के बीच हैं।

दूसरे विडियो ने तो और भी कमाल कर दिया। 24 घंटे में 8 मिलियन पार हो गया था और उनकी फेसबुक पोस्ट के मुताबिक 34 घंटे में 10 मिलियन यानी 1 करोड़ लोगों ने इसे देख लिया। दिलचस्प बात थी कि ये विडियो केवल 4 मिनट 14 सेकंड का है और टॉप ट्रेडिंग में 2 दिन से 2 नंबर पर है, जबकि नंबर 1 ट्रेंडिग पर ‘आजतक’ की लाइव स्ट्रीमिंग है, जो 11 घंटे 55 मिनट की है, बाघा बॉर्डर से। उसके व्यूज खबर लिखे जाने तक 20 मिलियन थे, जबकि 4 मिनट का ये विडियो 10 मिलियन व्यूज ले चुका है।

विष्णु शर्मा ने इस विडियो में वायरल हो रहे अभिनंदन के उस विडियो का सच बताया है, जिसमें दावा था कि वो पाक सैनिकों के साथ बाघा पर नाच रहे थे। दिलचस्प बात थी कि ये विडियो पाकिस्तान, य़ूएई, सऊदी अरब, बांग्लादेश जैसे देशों में भी ट्रेंडिंग पर बना हुआ है।


टैग्स यूट्यूब अभिनंदन विष्णु शर्मा ट्रेंडिंग
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

18 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

9 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago