होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / भयंकर बीमारी ने छीन ली युवा पत्रकार विजय उपाध्याय की जिंदगी
भयंकर बीमारी ने छीन ली युवा पत्रकार विजय उपाध्याय की जिंदगी
दैनिक जागरण के वारणसी संस्करण से जुड़े पत्रकार विजय उपाध्याय का मात्र...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
दैनिक जागरण के वारणसी संस्करण से जुड़े पत्रकार विजय उपाध्याय का मात्र 29 साल की उम्र में निधन हो गया। वे वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टरों की मानें तो, विजय एक्यूट पैंक्रियाटिस रोग से पीड़ित थे और उन्हें 9 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वे आईसीयू में थे और पीछे तीन दिनों से कोमा में थे।
सूरजकुंड निवासी पत्रकार विजय उपाध्याय के निधन की जानकारी मिलते ही शहर के पत्रकारों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों और राजनेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। देर रात मणिकर्णिका घाट पर विजय का अंतिम संस्कार किया गया, जहां राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव के साथ ही पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
बेहद ही शांत स्वभाव के विजय दो भाईयों में सबसे छोटे थे। परिवार की आर्थिक स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं थी, जिसके चलते उन पर ही पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। विजय की शादी करीब डेढ़-दो साल पहले हुई थी। उनकी 5 महीने की बेटी है।
विजय करीब दो वर्ष पूर्व ‘दैनिक जागरण’ के साथ जुड़े थे। वे वाराणसी में क्राइम रिपोर्टर के तौर पर कार्यरत थे। इसके पहले वे ‘अमर उजाला’ और ‘दैनिक भास्कर’ जैसे अखबारों में योगदान दे चुके थे।
उनके निधन पर तमाम पत्रकारों और सहयोगियों ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी-
टैग्स दैनिक जागरण निधन विजय उपाध्याय