होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सोनी शिल्पी ने तलाशी नई मंजिल, इस चैनल से जुड़ीं
सोनी शिल्पी ने तलाशी नई मंजिल, इस चैनल से जुड़ीं
‘Zee’ समूह में सीनियर प्रड्यूसर सोनी शिल्पी ने अब यहां से अपनी पारी को...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
‘Zee’ समूह के साथ लंबे समय से जुड़ीं सीनियर प्रड्यूसर सोनी शिल्पी ने अब यहां अपनी पारी को विराम दे दिया है। उन्होंने ‘रिपब्लिक’ चैनल के साथ नई पारी की शुरुआत की है।
सोनी शिल्पी ने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी से की थी। ईटीवी हैदराबाद में करीब ढाई साल काम करने के बाद उन्होंने वहां से बाय बोलकर ‘इंडिया टीवी’ के साथ नई पारी शुरू की थी। यहां उन्होंने करीब पांच साल की लंबी पारी खेली। इसके बाद सोनी शिल्पी ने इस चैनल को अलविदा कहकर ‘Zee’ का दामन थाम लिया और यहां पांच साल से ज्यादा समय तक काम किया। इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल शो तैयार किए।
‘रिपब्लिक’ को जॉइन करने से पूर्व वे ‘Zee’ में शिफ्ट इंचार्ज की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। धनबाद की रहने वालीं सोनी शिल्पी ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
टैग्स पत्रकार सोनी शिल्पी