होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार प्रशांत श्रीवास्तव अब इस बड़ी कंपनी में बने पब्लिसिटी ऑफिसर
पत्रकार प्रशांत श्रीवास्तव अब इस बड़ी कंपनी में बने पब्लिसिटी ऑफिसर
पत्रकार प्रशांत श्रीवास्तव ने ‘दैनिक जागरण’ को अलविदा कहकर अपने करियर को...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
पत्रकार प्रशांत श्रीवास्तव ने ‘दैनिक जागरण’ को अलविदा कहकर अपने करियर को एक नई दिशा दी है। दैनिक जागरण के संपादकीय विभाग में बतौर सब एडिटर कार्यरत प्रशांत ने अब अपना नया सफर एशिया की सबसे बड़ी एल्युमिनियम उत्पादक कंपनी ‘हिन्डाल्को’ के साथ शुरू किया है। यहां उन्होंने बतौर पब्लिसिटी ऑफिसर जॉइन किया है। नई भूमिका में वह मीडिया से संबंध बेहतर कर कंपनी की सकारात्मक छवि को बरकरार रखने की जिम्मेदारी संभालेंगे।
मूल रूप से रायबरेली के रहने वाले प्रशांत श्रीवास्तव ने वर्ष 2016 में दिल्ली के माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में परास्नातक की पढ़ाई की है। वहां से उनका प्लेसमेंट ‘अमर उजाला’ के नोएडा ऑफिस में बतौर ट्रेनी हुआ था। करीब एक साल बाद उन्होंने ‘अमर उजाला’ छोड़कर नोएडा में ही ‘वन इंडिया न्यूज पोर्टल’ में बतौर जूनियर सब एडिटर जॉइन कर लिया था। करीब एक साल बाद यहां से भी त्यागपत्र देकर वह ‘दैनिक जागरण’ समूह से जुड़ गए और लखनऊ स्टेट हेड ऑफिस में बतौर उप संपादक तीन महीने काम किया। इसी बीच हिन्डाल्को में फाइनल सलेक्शन होने के बाद उन्होंने दैनिक जागरण को भी अलविदा कह दिया।
टैग्स प्रशांत श्रीवास्तव हिंडाल्को कंपनी पब्लिसिटी ऑफिसर