होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / BTVI को बाय बोल पूजा मिश्रा ने ढूंढा नया ठिकाना
BTVI को बाय बोल पूजा मिश्रा ने ढूंढा नया ठिकाना
वरिष्ठ पत्रकार पूजा मिश्रा ने बिजनेस न्यूज चैनल ‘बीटीवीआई’ (BTVI) के साथ अपनी पारी को...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
वरिष्ठ पत्रकार पूजा मिश्रा ने बिजनेस न्यूज चैनल ‘बीटीवीआई’ (BTVI) के साथ अपनी पारी को विराम दे दिया है। यहां वह थोड़े समय पूर्व से ही जुड़ी थीं और एसोसिएट एडिटर के पद पर जिम्मेदारी संभाल रही थीं। अब पूजा मिश्रा ने अपना नया सफर ‘रिपब्लिक भारत’ के साथ शुरू किया है। नई भूमिका में वह असाइनमेंट डेस्क के अंतर्गत गेस्ट को-ऑर्डिनेशन का काम देखेंगी।
पूजा मिश्रा अब तक कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। ‘BTVI’ को जॉइन करने से पूर्व वह करीब पांच साल तक ‘इंडिया न्यूज’ में कार्य कर चुकी हैं। ‘इंडिया न्यूज’ में पूजा एसोसिएट एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर (गेस्ट रिलेशन) के तौर पर कार्यरत थीं और एक मार्च 2013 से अपना योगदान दे रहीं थीं। इससे पहले वे करीब दो साल ‘लाइव इंडिया’ में बतौर गेस्ट को-ऑर्डिनेटर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं।
पूजा मिश्रा को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का लगभग 18 साल का अनुभव है। उन्होंने जून 2000 में ‘दैनिक जागरण’ के नोएडा एडिशन से अपने पत्रकारीय करियर की शुरुआत की थी। यहां वह सब एडिटर के तौर पर नवंबर 2001 तक रहीं और इसके बाद वे ‘नवभारत टाइम्स’ के दिल्ली एडिशन से जुड़ गईं। यहां जनवरी 2005 तक उन्होंने कॉपी एडिटर कम रिपोर्टर के पद पर काम किया।
फरवरी 2005 में पूजा ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की ओर अपना रुख कर लिया। उन्हें पहला ब्रेक न्यूज चैनल ‘सहारा समय’ (एनसीआर) के रूप में मिला, जहां उन्होंने काफी समय तक काम किया। पहले वे यहां असिस्टेंट एडिटर रहीं और बाद में एसोसिएट एडिटर पद तक पहुंच गईं। दिसंबर 2009 तक वे सहारा समय के साथ जुड़ीं रहीं। उन्हें यहां ‘महापंचायत’ और ‘मुजरिम’ प्रोग्राम प्रड्यूस करने का मौका भी मिला। ‘सहारा समय’ के बाद वे ‘लाइव इंडिया’, ‘इंडिया न्यूज’, ‘बीटीवीआई’ के रास्ते होती हुईं अब ‘रिपब्लिक भारत’ पहुंची हैं।
टैग्स पत्रकार पूजा मिश्रा रिपब्लिक भारत