होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार धीरेंद्र कुमार ने की नई शुरुआत, इस चैनल से जुड़े

पत्रकार धीरेंद्र कुमार ने की नई शुरुआत, इस चैनल से जुड़े

विभिन्न मीडिया संस्थानों में अपनी प्रतिभा दिखाने के बाद पत्रकार धीरेंद्र कुमार ने...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

विभिन्न मीडिया संस्थानों में अपनी प्रतिभा दिखाने के बाद पत्रकार धीरेंद्र कुमार ने अब अपना नया सफर ‘न्यूज नेशन’ डिजिटल के साथ किया है। उन्हें यहां पर बिजनेस न्यूज इंचार्ज बनाया गया है।

धीरेंद्र कुमार को विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करने का 12 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने वर्ष 2006 में पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत ‘अमर उजाला’ से बतौर सब एडिटर की थी। यहां करीब दो साल काम करने के बाद उन्होंने वर्ष 2008 में ‘जी बिजनेस’ का रुख कर लिया। यहां उन्होंने असिस्टेंट प्रड्यूसर (न्यूज डेस्क) पद पर अपनी जिम्मेदारी का बखूबी पालन किया।

वर्ष 2014 में धीरेंद्र कुमार ने एक बार फिर ‘अमर उजाला’ का दामन थाम लिया। इस बार उन्होंने यहां पर सीनियर सब एडिटर के पद पर जॉइन किया। हालांकि ‘अमर उजाला’ के साथ धीरेंद्र कुमार का ये सफर करीब एक साल ही चला और वर्ष 2015 में उन्होंने ‘COMMODITIESCONTROL.COM’ वेबसाइट में स्पेशल करेसपॉन्डेंट के तौर पर नई पारी शुरू कर दी। यहां करीब एक साल काम करने के बाद धीरेंद्र कुमार ने अपना सफर फिर ‘जी बिजनेस’ के साथ शुरू कर दिया। इस बार यहां उन्हें सीनियर प्रड्यूसर-एडिटोरियल की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके बाद उन्होंने अब न्यूज नेशन का दामन थामा है।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद धीरेंद्र कुमार ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


टैग्स धीरेंद्र कुमार
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

16 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago