होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मंदिर पर विवादित बयान देने वाले पत्रकार को यूं मिली राहत
मंदिर पर विवादित बयान देने वाले पत्रकार को यूं मिली राहत
ओडिशा में कोणार्क के मशहूर सूर्य मंदिर को लेकर विवादित बयान देने...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
ओडिशा में कोणार्क के मशहूर सूर्य मंदिर को लेकर विवादित बयान देने के मामले में गिरफ्तार पत्रकार अभिजीत अय्यर को जमानत मिल गई है। अभिजीत को एक लाख रुपये के मुचलके पर यह जमानत दी गई है। आईपीसी की धारा 295 (A) के तहत गिरफ्तार अभिजीत को 28 सितंबर तक ओडिशा में जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है।
इससे पहले धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाते हुए अभिजीत के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकरओडिशा विधानसभा में विशेषाधिकार प्रस्ताव भी पेश किया गया था। मामले की जांच के लिए स्पीकर ने कमेटी गठित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी।
आरोप है कि 15 सितंबर को अय्यर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें उसने 13वीं सदी के प्राचीन मंदिर की बुराइयां की थीं। अभिजीत की इस हरकत पर राजनीति गरमा गई है और अभिजीत के खिलाफ कार्रवाई की मांग हो रही है।
टैग्स पत्रकार गिरफ्तार