होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार ने BJP सरकार का किया विरोध, पत्रकार यूनियन को बताया 'बिकाऊ'

पत्रकार ने BJP सरकार का किया विरोध, पत्रकार यूनियन को बताया 'बिकाऊ'

बीजेपी सरकार और आरएसएस के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

बीजेपी सरकार और आरएसएस के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार मणिपुर के पत्रकार किशोरचंद्र वांगखेम ने सरकार को तानाशाह बताया है। जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान अस्पताल में नियमित चिकित्सा जांच के लिए लाए गए किशोरचंद्र वांगखेम का कहना था कि वह अपनी आखिरी सांस तक न्याय के लिए लड़ेंगे। वांगखेम ने इसके साथ ही साथ न देने को लेकर ऑल मणिपुर वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन की आलोचना की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वांगखेम ने कहा, 'मैं राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत अपनी गिरफ्तारी का विरोध करता हूं। यह तानाशाही शासन है। मैं मणिपुर की जनता से आग्रह करता हूं कि वह जागें।' वांगखेम ने कहा, 'एनएसए के तहत मेरी नजरबंदी जबरदस्ती है। मेरे ऊपर लगाए गए आरोप गलत हैं। वांगखेम ने आगे कहा कि जब तक एनएसए निरस्त नहीं हो जाता और मुझे रिहा नहीं किया जाता मैं लड़ाई जारी रखूंगा।

वांगखेम ने कहा, 'मेरी गिरफ्तारी पर ऑल मणिपुर वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की चुप्पी से मुझे कोई हैरानी नहीं है। इन्हें राज्य सरकार ने खरीद रखा है। मैं उम्मीद करता हूं कि भारतीय पत्रकार संघ इसका जवाब देगा। बता दें कि, वांगखेम ने इंफाल में राज्य सरकार द्वारा झांसी की रानी की जयंती मनाने के लिए मणिपुर सरकार की आलोचना करते हुए एक वीडियो अपलोड किया था। इसके बाद 20 नवंबर को उन्हें इंफाल पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था।

इस वीडियो में उन्होंने कथित रूप से मणिपुर की बीजेपी सरकार और आरएसएस के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। उन्होंने मणिपुर सरकार को नरेंद्र मोदी के हाथों की कठपुतली बताया था। 26 नवंबर को न्यायिक मजिस्ट्रेट इम्फाल वेस्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया।

जिसके बाद 27 नवंबर को उन्हें फिर से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद राज्य के एनएसए बोर्ड ने  14 दिसंबर को किशोर को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत एक साल के लिए हिरासत में रखने का आदेश दिया था।


टैग्स पत्रकार
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

24 minutes ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

51 minutes ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

2 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

22 hours ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

36 minutes ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

13 hours ago