होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / समाचार प्लस को अलविदा कह पत्रकार राहुल डबास ने तलाशी नई मंजिल
समाचार प्लस को अलविदा कह पत्रकार राहुल डबास ने तलाशी नई मंजिल
‘समाचार प्लस’ चैनल में लंबे समय से कार्यरत राहुल डबास ने यहां से ...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
‘समाचार प्लस (यूपी/उत्तराखंड/राजस्थान)’ में लंबे समय से कार्यरत राहुल डबास ने यहां से अलविदा कह दिया है। उन्होंने जून 2013 में यहां जॉइन किया था और इन दिनों सीनियर करेसपॉन्डेंट के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। राहुल डबास ने अपना नया सफर अब ‘न्यूज नेशन नेटवर्क’ के साथ बतौर प्रिंसिपल करेसपॉन्डेंट शुरू किया है।
राहुल को विभिन्न टीवी चैनलों में काम करने का अनुभव है। ‘समाचार प्लस’ चैनल में काम करने से पहले वह ‘खबरें आज तक’ के साथ स्पेशल करेसपॉन्डेंट के तौर पर जुड़े हुए थे। हालांकि यहां उन्होंने करीब दस महीने (अगस्त 2012-जून 2013) तक ही काम किया। इससे पहले वह करीब डेढ़ साल (जनवरी 2010-अगस्त 2012) तक ‘न्यूज नेटवर्क ऑफ इंडिया’ (NNI) में बतौर प्रिंसिपल करेसपॉन्डेंट अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
यही नहीं, ‘सीएनईबी न्यूज’ (CNEB News) में करीब छह माह (अप्रैल 2008-अक्टूबर 2008) तक रिपोर्टर के तौर पर काम करने के बाद वह करीब सवा साल (अक्टूबर 2008-दिसंबर 2009) तक ‘जनादेश न्यूज’ में करेसपॉन्डेंट के साथ ही दिल्ली के ब्यूरो चीफ के तौर पर भी काम कर चुके हैं। उन्होंने करीब पांच महीने (अक्टूबर 2007-मार्च 2008) तक ‘पीआईओ’ (People of Indian Origin) संस्थान में भी रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इसके अलावा भी वह कई मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं।
दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद राहुल ने हिसार की गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
टैग्स राहुल डबास