होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / आईसोम्स और आईटीए ने हाथ मिलाया
आईसोम्स और आईटीए ने हाथ मिलाया
भारत की मीडिया और परफॉर्मिंग आर्टस क्षेत्र की दो अग्रणी संस्थानों – आईसोम्स (इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट स्टडीज) और आईटीए (इंडियन टेलीविजन एकेडमी) ने हाथ मिला लिया है और अब दोनों मिलकर एक्टिंग, सिंगिंग, डांसिंग और ग्रूमिंग के क्षेत्र में आने वाले छात्रों के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करेंगे। आईसोम्स इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मीडिया एंड एंटरट
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
भारत की मीडिया और परफॉर्मिंग आर्टस क्षेत्र की दो अग्रणी संस्थानों – आईसोम्स (इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट स्टडीज) और आईटीए (इंडियन टेलीविजन एकेडमी) ने हाथ मिला लिया है और अब दोनों मिलकर एक्टिंग, सिंगिंग, डांसिंग और ग्रूमिंग के क्षेत्र में आने वाले छात्रों के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करेंगे। आईसोम्स इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट स्टडीज एक प्रमुख मीडिया स्कूल है जो बैग नेटवर्क के तहत विभिन्न मीडिया कोर्सेज ऑफर करती है। यह एक अग्रणी 360 डिग्री मीडिया कंपनी है। और न्यूज़ एवं एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में कार्य करती है। न्यूज़24, ई24, दर्शन24, रेडियो एफएम स्टेशन- रेडियो धमाल और हाल ही में लॉन्च किए गए फिल्म और टीवी प्रोडक्शन कंपनी, नौटंकी फिल्मस द्वारा कलर्स टीवी पर, टेलीविजन सीरियल मधुबाला इक इश्क, इक जुनून प्रसारित हो रहा है। आईसोम्स बैग फिल्म्स एंड मीडिया लिमिटेड का एक अग्रणी मीडिया ब्रांड है जिसकी स्थापना 2002 में भारतीय मीडिया में अनुभवी औऱ सम्मानित नाम, अनुराधा प्रसाद, सीएमडी के द्वारा स्थापित किया गया था। आईटीए इंडियन टेलीविजन एकेडमी- भारतीय टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री के क्षेत्र में एक अत्यंत प्रतिष्ठित नाम है। यह मुंबई में स्थित है। अभिनय/कला के क्षेत्र में आईटीए का एक अपना नाम है, और इसका नेतृत्व शशि रंजन कर रहे हैं वे एफटीआईआई से सिनेमा में ग्रेजुएट हैं और उन्हें इस क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल है। उन्हें एंटरटनमेंट इंडस्ट्री में विशाल अनुभव है और एक्टिंग के अलावा वे फिल्म्स और टेलीविजन धारावाहिकों का निर्माण और निर्देशन भी करते रहे हैं। उन्होंने पहली बार टेलीविजन पर आधारित अवार्डस इंडियन टेलीविजन अवार्डस की शुरुआत की। इसके अलावा ग्रेट वुमेन अवार्डस का संचालन भी उनके द्वारा किया जाता है, जो इसके माध्यम से देश भर की कामयाब महिलाओं को सलाम करता है। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स