होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / भारतीय मूल की पत्रकार इंदिरा लक्ष्मण को इस मीडिया कंपनी में मिला बड़ा पद...
भारतीय मूल की पत्रकार इंदिरा लक्ष्मण को इस मीडिया कंपनी में मिला बड़ा पद...
भारतीय मूल की अमेरिकी पत्रकार इंदिरा लक्ष्मण को मीडिया कंपनी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
भारतीय मूल की अमेरिकी पत्रकार इंदिरा लक्ष्मणन को मीडिया कंपनी पुलित्जर सेंटर का नया एग्जिक्यूटिव एडिटर बनाया गया है।
इस मौके पर लक्ष्मणन ने कहा कि मुझे पुलित्जर सेंटर की अद्भुत टीम का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं, जिसने अमेरिकी मीडिया में वैश्विक स्तर की उच्च गुणवत्ता की रिपोर्टिंग को संभव बनाया है।
उन्होंने कहा, ‘मैंने न्यूज इंडस्ट्री में रेवेन्यू को घटने के बाद उससे उत्पन्न हुई निराशा को देखा है क्योंकि ब्यूरो बंद करने के लिए न्यूज आउटलेट को मजबूर किया गया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कवरेज पर बैन लगाया गया और दुनिया भर के कई महत्वपूर्ण घटनाओं को अमेरिकी दर्शकों को देखने से वंचित कर दिया गया।’
द बोस्टन ग्लोब में कॉलमनिस्ट के तौर पर काम कर चुकीं लक्ष्मणन ने एनपीआर में विदेशी डेस्क से अपना करियर शुरू किया। वे लैटिन अमेरिका में एक फ्रीलांस संवाददाता के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। 80 देशों में उन्होंने कईअभियानों और वहां की क्रांति को कवर किया है। द बोस्टन ग्लोब, ब्लूमबर्ग, इंटरनेशनल न्यूयॉर्क टाइम्स जैसे कई अन्य प्रतिष्ठित मीडिया घरानों के साथ वे काम कर चुकीं हैं।
बाल्कन और लैटिन अमेरिका से लेकर अफगानिस्तान व चीन तक लक्ष्मणन ने एक अंतरराष्ट्रीय संवाददाता के तौर पर 12 वर्षों से भी ज्यादा समय तक काम किया। उन्होंने बोस्नियन युद्ध और तालिबान के पतन को कवर किया। इसके अलावा उन्होंने बेनजीर भुट्टो, फिदेल कास्त्रो और ह्यूगो चावेज़ समेत कई लोगों के इंटरव्यू किए।
लक्ष्मणन ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट किया। उनके अवॉर्ड्स में निमन जर्नलिज्म फैलोशिप शामिल है।
टैग्स इंदिरा लक्ष्मणन