होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इंडिया न्यूज में पत्रकार यतेन्द्र शर्मा और नरेश बिस्वानी का प्रमोशन, अब मिली ये जिम्मेदारी

इंडिया न्यूज में पत्रकार यतेन्द्र शर्मा और नरेश बिस्वानी का प्रमोशन, अब मिली ये जिम्मेदारी

टीवी चैनल ‘इंडिया न्यूज’ (India News) ने यतेन्द्र शर्मा और नरेश बिस्वानी का प्रमोशन कर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

टीवी चैनल ‘इंडिया न्यूज’ (India News) ने दो पत्रकारों का प्रमोशन कर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है। इसके तहत जहां एसोसिएट एडिटर यतेन्द्र शर्मा को सीनियर एडिटर/एंकर के पद पर प्रमोट किया गया है, वहीं सीनियर कॉरेसपोंडेंट नरेश बिस्वानी को भी प्रमोट कर स्पेशल कॉरेसपोंडेंट बनाया गया है। यतेन्द्र शर्मा के पास ‘इंडिया न्यूज़’ यूपी/उत्तराखंड के इनपुट एडिटर की भी ज़िम्मेदारी है।

यतेन्द्र शर्मा बीजेपी और आरएसएस बीट की कई बड़ी ख़बरों को ब्रेक करने के लिये जाने जाते हैं। पूर्व में तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी के इस्तीफ़े की ख़बर ब्रेक करने की बात हो या फिर बीजेपी शासित राज्यों में मुख्यमंत्री के नाम सबसे पहले ब्रेक करने की ख़बर हो, इन सभी ख़बरों में यतेन्द्र शर्मा अपनी बीट में सबसे आगे रहे हैं। अभी के लोकसभा चुनावों से संबंधित कई ख़बरें भी यतेन्द्र शर्मा  ने ब्रेक की हैं। पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनावों के ज़मीनी आकलन यतेन्द्र शर्मा के हमेशा सटीक होते हैं। यतेन्द्र शर्मा का हरियाणा में ‘चौपाल’ और यूपी/उत्तराखंड में ‘क़िस्सा कुर्सी का’ प्रोग्राम काफ़ी चर्चित रहा है। भारतीय इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लंदन जाकर सबसे पहले स्वतंत्रता सेनानियों के ‘इंडिया हाउस’ पर स्पेशल स्टोरी भी यतेन्द्र शर्मा ने की है। इसके अलावा यतेन्द्र शर्मा ‘इंडिया न्यूज़’ में कई प्रोग्राम में एंकरिंग करते भी नज़र आते हैं। मानवीय संवेदनाओं से जुड़ीं कई स्टोरी भी यतेन्द्र शर्मा ने की हैं।

वहीं, नरेश बिस्वानी की बात करें तो वह करीब छह साल से इस चैनल के साथ जुड़े हुए हैं। उन्हें मीडिया के क्षेत्र में काम करने का काफी अनुभव है। अपनी पत्रकारीय पारी के दौरान वह कई प्रतिष्ठित संस्थानों में काम कर चुके हैं। दिल्ली के रहने वाले नरेश बिस्वानी ने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद वर्ष 2008 में ‘सीसीएन न्यूज’ (ccn news) से अपने करियर की शुरुआत की और करीब तीन साल तक यहां काम किया। वर्ष 2011 में यहां से अलविदा कहकर उन्होंने अपना नया सफर ‘चैनल वन’ (channel one) के साथ शुरू किया। हालांकि यहां उनकी पारी ज्यादा नहीं चली और करीब एक साल बाद ही वर्ष 2012 में उन्होंने यहां से बाय बोलकर ‘फोर रियल न्यूज’ (4 real news) चैनल का दामन थाम लिया। यहां भी नरेश बिस्वानी ने लगभग एक साल ही अपनी सेवाएं दीं और 2013 में इस चैनल से नाता तोड़कर ‘इंडिया न्यूज’ आ गए। तब से यहां वह अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी अंजाम दे रहे हैं।

बिस्वानी ने ‘इंडिया न्यूज’ में बतौर कॉरेसपोंडेंट जॉइन किया था। वर्ष 2015 में चैनल ने उन्हें सीनियर कॉरेसपोंडेंट पद पर प्रमोट कर दिया था और अब स्पेशल कॉरेसपोंडेंट के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी है। नरेश की स्पेशल और एक्सक्लूसिव स्टोरी की बात करें तो वह दिल्ली के राजेंद्र नगर में हुए मनोज वशिष्ठ मुठभेड़ कांड के साथ-साथ बाहुबली सांसद धनंजय सिंह की घरेलू सहायिका हत्याकांड और गुरुग्राम के रेयान स्कूल में प्रद्युम्न मर्डर केस समेत दाती महाराज मामले में स्टोरी कर चुके हैं। अफ्रीकी देशों के लोग किस तरह दिल्ली में ड्रग्स और वेश्यावृत्ति का काला कारोबार चला रहे हैं, इसके लेकर वह स्टिंग भी कर चुके हैं। इसके अलावा वह स्पेशल वीकली शो ‘अद्भुत’ के 25 एपिसोड भी कर चुके हैं।


टैग्स इंडिया न्यूज नरेश बिस्वानी यतेन्द्र शर्मा
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

9 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

40 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago