होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इंडिया न्यूज लॉन्च कर रहा है नये चैनल, नेशनल चैनल होगा री-लॉन्च

इंडिया न्यूज लॉन्च कर रहा है नये चैनल, नेशनल चैनल होगा री-लॉन्च

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो इंडिया न्यूज नेटवर्क अपने ग्रुप का विस्तार करने जा रहा है, इसी क्रम में ग्रुप कई रीजनल न्यूज और इंटरटेनमेंट चैनल भी शुरू करेगा। ग्रुप का नेशनल चैनल आने वाले छह से आठ महीने में री-लॉन्च किया जायेगा। ग्रुप की योजना है कि वह दिसंबर 2012 तक देश के 65 फीसदी हिस्से तक अपने नेटवर्क कवरेज को पहुंचायेगा। इस बारे में हमसे बात करते

समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो इंडिया न्यूज नेटवर्क अपने ग्रुप का विस्तार करने जा रहा है, इसी क्रम में ग्रुप कई रीजनल न्यूज और इंटरटेनमेंट चैनल भी शुरू करेगा। ग्रुप का नेशनल चैनल आने वाले छह से आठ महीने में री-लॉन्च किया जायेगा। ग्रुप की योजना है कि वह दिसंबर 2012 तक देश के 65 फीसदी हिस्से तक अपने नेटवर्क कवरेज को पहुंचायेगा। इस बारे में हमसे बात करते हुए इंडिया न्यूज के एमडी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि हम लोग बांग्ला, उड़िया, मराठी और गुजराती भाषाओं में भी चैनल ला रहे हैं। अगले वर्ष के अंत तक हम समूचा नॉर्थ ईस्ट इंडिया कवर कर लेंगे। रीजनल चैनलों को शुरू करने के पीछे के अपने उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि आज के समय में रीजनल चैनल किसी ग्रुप के फायदे के लिए बहुत ही प्रोफिटेबल हैं। रीजनल चैनलों में कम्पीटशन भी कम नहीं है, उन्हें ना केवल अन्य रीजनल चैनलों के साथ कम्पीटीशन करना पड़ता है बल्कि नेशनल चैनलों से भी उनका मुकाबला होता है। क्योंकि आज के समय में दर्शक रीजनल चैनलों से भी नेशनल चैनल जैसे लुक, कंटेंट और गुणवत्ता की आशा करता है। कार्तिकेय शर्मा ने एक बार फिर दोहराया कि इंटरटेनमेंट और नॉन इंटरटेनमेंट का भविष्य रीजनल चैनलों में बहुत अच्छा है इसी को ध्यान में रखकर इंडिया न्यूज हमारी प्लानिंग पर काम कर रहा है। गौरतलब है कि इंडिया न्यूज ग्रुप ने पिछले वर्षों में इंडिया न्यूज बिहार, इंडिया न्यूज झारखंड. इंडिया न्यूज राजस्थान, इंडिया न्यूज यूपी, इंडिया न्यूज उत्तराखंड और इंडिया न्यूज हरियाणा लॉन्च किये हैं। साथ ही ग्रुप का एमपी और छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल 30 जून का शुरू किया जा रहा है। इनके माध्यम से ग्रुप ने पूरी हिंदी बेल्ट को कवर किया है। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago