होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नक्सली हमले में बाल-बाल बचे पत्रकार ने सुनाया आंखों देखा हाल...

नक्सली हमले में बाल-बाल बचे पत्रकार ने सुनाया आंखों देखा हाल...

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में हुए नक्सली हमले में दूरदर्शन के कैमरामैन अच्युतानंद साहू...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में हुए नक्सली हमले में दूरदर्शन के कैमरामैन अच्युतानंद साहू की मौत हो गई। इस हमले में पुलिस के दो जवान भी शहीद हो गए। लेकिन इस हमले दूरदर्शन के संवाददाता धीरज कुमार अपनी जान बचाने में कामयाब रहे, लेकिन अब उन्हें यह मंजर उम्र भर डराता रहेगा। धीरज इसे अपना दूसरा जन्म मान रहे हैं।

दूरदर्शन के पत्रकार और इस घटना के गवाह धीरज कुमार बिहार के बेगुसराय के निवासी हैं। 37 वर्षीय धीरज कुमार ने बताया कि राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव में रिपोर्टिंग के लिए आई उनकी टीम पिछले दो दिनों से दंतेवाड़ा क्षेत्र में है। मंगलवार को ही उन्होंने नीलावाया गांव जाने का फैसला किया था। उन्हें जानकारी मिली थी कि गांव में लोगों ने 1998 के बाद से मतदान नहीं किया है। 20 साल में यहां पहली बार मतदान होगा। यह समाचार वह लोगों तक पहुंचाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने निलवाया में बने नए मतदान केंद्र की कवरेज की योजना बनाई थी।

उन्होंने बताया कि वे लोग करीब साढ़े 10 बजे नीलावाया गांव के करीब थे, तभी नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में साहू को गोली लगी और वह वहीं गिर गए। धीरज के मुताबिक, जब साहू जमीन पर गिरे तब उन्हें लगा कि किसी कारणवश गिरे हैं। लेकिन जब गोली चलने की आवाज आने लगी और पैर के करीब से गोली निकली तब समझ में आया कि नक्सली हमला हुआ है। इसके बाद वह गडढे में छिप गए। उन्होंने बताया कि नक्सली बड़ी संख्या में गोलीबारी कर रहे थे और हथगोला भी फेंक रहे थे। इस दौरान चार पांच हथगोला भी फटा। इधर से पुलिस के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की थी।

उन्होंने बताया कि लगभग 45 मिनट तक गोली चलने के बाद पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव अतिरिक्त बल लेकर वहां पहुंचे और लगातार कार्रवाई करते रहे। पुलिस की कार्रवाई को देखते हुए नक्सली वहां से फरार हो गए और उनकी जान बच सकी। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी घटना है जिसे वे जीवन में कभी नहीं भूल पाएंगे। अपने साथी के बिछड़ने का गम जिंदगी भर रहेगा। यह उम्र भर डराता रहेगा। यह हमारा दूसरा जन्म है।

वहीं, दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव  के मुताबिक, पिछले 15 दिनों से कई मीडियाकर्मी इस इलाके में रिपोर्टिंग के लिए आ रहे हैं। ऐसे में वह स्थानीय लोगों की परेशानियां लोगों के सामने रख रहे थे। यही बात नक्सलियों को रास नहीं आई और उन्होंने यह हमला कर दिया।

एसपी अभीषेक पल्लव ने बताया  कि इस हमले के बाद नक्सली पत्रकार से कैमरा छीन कर ले गए और अन्य दो मीडियाकर्मियों को जमीन पर घसीटने लगे थे। उन्होंने कहा कि नक्सली को उनके एक कॉन्सटेबल ने धक्का दे दिया, नहीं तो अन्य दो मीडियाकर्मियों की जान को भी खतरा हो सकता था।

  


टैग्स धीरज कुमार दंतेवाड़ा
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

19 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

11 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago