होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दिल्ली में ‘संडे गार्जियन’ और मजबूत होगा : एमजे अकबर
दिल्ली में ‘संडे गार्जियन’ और मजबूत होगा : एमजे अकबर
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो एमजे अकबर के समाचारपत्र, संडे गार्जियन ने 1 जुलाई, 2010 को छह महीना पूरा कर लिया है। साप्ताहिक समाचारपत्र का प्रकाशन दिल्ली और लंदन से एक साथ होता है। लंदन संस्करण इंडिया ऑन संडे नाम से किया जाता है और इसका मूल्य 3 रुपये है। संडे गार्जियन का प्रकाशन अकबर का एमजेपी मीडिया प्राइवेट लिमिटेड करता है। वरिष्ठ वकील रामजेठमलानी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 15 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो एमजे अकबर के समाचारपत्र, संडे गार्जियन ने 1 जुलाई, 2010 को छह महीना पूरा कर लिया है। साप्ताहिक समाचारपत्र का प्रकाशन दिल्ली और लंदन से एक साथ होता है। लंदन संस्करण इंडिया ऑन संडे नाम से किया जाता है और इसका मूल्य 3 रुपये है। संडे गार्जियन का प्रकाशन अकबर का एमजेपी मीडिया प्राइवेट लिमिटेड करता है। वरिष्ठ वकील रामजेठमलानी बोर्ड के अध्यक्ष हैं। समाचारपत्र के बारे में हमसे बात करते हुए अकबर ने कहा, यह उल्लेखनीय है कि संडे गार्जियन को बहुत जल्द ही मार्केटिंग पर कोई विशेष खर्च के बिना एक स्वतंत्र ब्रांड के रूप में मान्यता मिल गई है। यह सब बड़े पैमाने पर एक-दूसरे के द्वारा बताने से हुआ है, जिससे सर्कुलेशल को तेजी से वृद्धि में मदद मिली है और तथ्य यह है कि इसे विज्ञापन भी मिलने शुरू हो गए हैं। समाचारपत्र की मार्केटिंग और वितरण रणनीति की भविष्य की योजनाओं पर बोलते हुए अकबर ने कहा, हम लोग पहले दिल्ली में मजबूत होना चाहते हैं, जो भारत का सबसे महत्वपूर्ण मीडिया मार्केट है और उसके बाद हम अन्य जगहों पर जायेंगे। हम लोगों ने मार्केट में खाली स्थान को पहचान लिया है, जो एक संडे समाचारपत्र की कमी के कारण है (हम लोग सिर्फ संडे को ही समाचारपत्र का प्रकाशन करते हैं और समाचार का विषय अलग होता है) और हमने खाली जगह को भरने की कोशिश की है। समाचार का सर्कुलेशन उत्साहवर्द्धक है और यहां तक कि हमारी उम्मीदों से परे है। विज्ञापनदाताओं की प्रतिक्रिया भी शानदार है और संडे न्यूज़पेपर को एक नजर देखकर इसे सत्यापित किया जा सकता है। इस बीच संडे गार्जियन का जल्द ही ई पेपर संस्करण शुरू करके डिजिटल क्षेत्र में प्रवेश हो जायेगा। इसके लिए डिजाइन पूरा कर लिया गया है। हालांकि, संडे गार्जियन को निकट भविष्य में दैनिक बनाने की कोई योजना नहीं है। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स