होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘IIMCAA Awards’ जीतने का सुनहरा मौका
‘IIMCAA Awards’ जीतने का सुनहरा मौका
देश के प्रतिष्ठित मास कम्युनिकेशन शिक्षण संस्थान, इंडियन इंस्टी ट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
देश के प्रतिष्ठित मास कम्युनिकेशन शिक्षण संस्थान, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन के एलुमनी एसोसिएशन (IIMCAA) ने जनसंचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को सम्मानित करने के लिए एक बार फिर कवायद शुरू कर दी है।
इसके लिए IIMCAA द्वारा ‘IIMCAA Awards 2019’ के 35 अवॉर्ड्स में से 33 कैटेगरी के लिए एंट्रीज (Entries) मांगी गई हैं। एंट्री जमा कराने की आखिरी तारीख 15 जनवरी 2019 रखी गई है। IIMCAA का यह तीसरा सीजन है, जो वर्ष 2010 में 10 कैटेगरी के साथ शुरू हुआ था और इसमें 35 कैटैगरी हो चुकी हैं।
प्रत्येक कैटेगरी में ये अवॉर्ड उन पूर्व छात्रों को दिए जाएंगे, जिन्होंने एक जनवरी 2018 से 31 दिसंबर 2018 के बीच कोई बेहतर प्रोफेशनल कार्य किया हो। प्रत्येक अवॉर्ड के तहत कैश प्राइज के साथ-साथ एक टॉफी और एक सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। अवॉर्ड्स के तहत एक कैटेगरी में 51000 रुपये का नकद पुरस्कार और बाकी अन्य कैटेगरी में 21000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इस पूरी कवायद का उद्देश्य पूर्व छात्रों की उपलब्धियों को जानने व बताना होता है।
ये सभी अवॉर्ड्स दिल्ली स्थित आईआईएमसी मुख्यालय में 17 फरवरी 2019 को आयोजित एक समारोह में दिए जाएंगे। इन अवॉर्ड्स के लिए विजेताओं का चयन मास कम्युनिकेशन से जुड़े दिग्गजों की जूरी द्वारा किया जाएगा।
आईआईएमसी एलुमनी एसोसिएशन ने इन अवॉर्ड्स के नियम व शर्तें तय कर दी हैं। इच्छुक लोग निर्धारित प्रारूप में एंटी करा सकते हैं। अधूरी एंट्री अथवा मापदंडों पर खरा न उतरने वाले व्यक्ति की एंट्री स्वीकार नहीं की जाएंगी।
इन अवॉर्ड्स के नियम व शर्तों को देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं-
https://iimcaa.org/news/23/iimcaa-awards-2019-categories-rules-criteria-deadline-15-january-2019/
टैग्स इंडियन इंस्टीiट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन