होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / MIB ने सभी निजी टीवी चैनलों को जारी की ये एडवाइजरी...
MIB ने सभी निजी टीवी चैनलों को जारी की ये एडवाइजरी...
सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार को सभी निजी सैटेलाइट टीवी चैनलों...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार को सभी निजी सैटेलाइट टीवी चैनलों को एक एडवाइजरी जारी की है, जिसके मुताबिक मंत्रालय ने सभी चैनलों से टीवी स्क्रीन पर नीचे एक पट्टी चलाने का अनुरोध किया है कि भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या करने और भीड़ हिंसा के कानून के तहत गंभीर परिणाम होंगे।
उच्चतम न्यायालय ने जुलाई में आदेश दिया था कि केन्द्र और राज्य सरकारें रेडियो, टेलिविजन और राज्यों की पुलिस और गृह विभाग की आधिकारिक वेबसाइटों सहित अन्य मीडिया मंचों पर प्रसारित करें कि भीड़ द्वारा हत्या और किसी भी तरह की हिंसा के कानून के तहत गंभीर परिणाम होंगे।
मंत्रालय के पत्र में कहा गया कि दूरदर्शन इस फैसले को पहले ही लागू कर चुका है, शीर्ष अदालत के निर्देशों का पहुंच का दायरा बढ़ाने के लिए यह सलाह दी जाती है कि निजी सैटेलाइट टीवी चैनल जनहित में दो संदेशों की पट्टी स्क्रीन पर चला सकते हैं। इसमें कहा गया कि स्क्रीन पर चलने वाले संदेशों में लिखा होगा कि भीड़ द्वारा हिंसा और पीट-पीटकर हत्या जघन्य अपराध है और कानून के तहत इसके गंभीर परिणाम होंगे। भीड़ द्वारा हिंसा और हत्या एक गंभीर अपराध है और इसमें कानून के तहत कड़ी सजा होगी।
टैग्स