होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / हिंदुस्तान मार्केटिंग टीम के कई यूनिट हेड बदले
हिंदुस्तान मार्केटिंग टीम के कई यूनिट हेड बदले
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो हिंदुस्तान अखबार की मार्केटिंग टीम में बड़े स्तर पर कई बदलाव किये गये है। प्रबंधन का कहना है कि ये बदलाव टीम को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए किये गये हैं। इसी क्रम में झारखंड से हटाकर पंकज यादुका को लखनऊ का यूनिट हेड बनाया गया है। पंकज कंपनी के साथ मई 2000 से जुड़े हुए थे। और उन्होंने झारखंड में हिंदुस्तान को एक ब्रांड ब
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो हिंदुस्तान अखबार की मार्केटिंग टीम में बड़े स्तर पर कई बदलाव किये गये है। प्रबंधन का कहना है कि ये बदलाव टीम को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए किये गये हैं। इसी क्रम में झारखंड से हटाकर पंकज यादुका को लखनऊ का यूनिट हेड बनाया गया है। पंकज कंपनी के साथ मई 2000 से जुड़े हुए थे। और उन्होंने झारखंड में हिंदुस्तान को एक ब्रांड बनाने में अहम भूमिका निभाई है। शुरुआत में यूएफसी फिर सेल्स हेड और उसके बाद उन्हें झारखंड के सर्कुलेशन और बिजनेस हेड की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। झारखंड में अब सर्कुलेशन की जिम्मेदारी एसएम खालिद को सौंपी गई है जो कि झारखंड में सेल्स हेड के तौर पर कंपनी के साथ जुड़े हैं। खालिद को करीब 12 साल का अनुभव है। उन्होंने कई बड़े ब्रांड के साथ काम किया है। इसी तरह अमिताभ कुमार को झारखंड में मीडिया मार्केटिंग हेड की जिम्मेदारी दी गई है। अमिताभ ग्रुप के साथ जुलाई 2003 से काम कर रहे हैं। और इससे पहले वो जमशेदपुर मे यूनिट हेड और अभी रांची में एमएम हेड की भूमिका निभा चुके हैं। अपनी नई भूमिका में वो झारखंड के लिए एमएम रेवन्यू लाने का काम करेंगे। एमएम हेड धनबाद और जमशेदपुर अमिताभ को रिपोर्ट करेंगे। अमिताभ कुमार, खालिद, धनबाद के यूनिट हेड राजेश पांडे, जमशेदपुर के स्वाधीन चटर्जी बीएम चटर्जी को रिपोर्ट करेंगे और पंकज यादूका अपनी नई भूमिका में रजत कुमार को रिपोर्ट करेंगे। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स