होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / हैप्पी बर्थडे राजदीप सरदेसाई: ये सुखद है कि आप अपनी बात पर कायम नहीं रहते :)

हैप्पी बर्थडे राजदीप सरदेसाई: ये सुखद है कि आप अपनी बात पर कायम नहीं रहते :)

देश के सबसे युवा पत्रकार राजदीप सरदेसाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

संजीव पालीवाल, एग्जिक्यूटिव एडिटर, ‘आजतक’ ।।

देश के सबसे युवा पत्रकार राजदीप सरदेसाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं। वैसे उन्हें ये मुबारकबाद मैं तड़के ही दे चुका हूं। बस युवा नहीं लिखा था। मेरे लिये वो युवा ही हैं। बावजूद इसके कि वो हर वक्त रिटायरमेंट की बात करते हैं। अपने सफेद बालों की बात करते हैं। उम्र को गिनाते रहते हैं। लेकिन वाकई वो युवा हैं। न्यूज को लेकर उनका जज्बा आज भी 25 साल के नौजवान से बेहतर है। खबर के लिये जो पागलपन उनमें है वो आजकल कम ही दिखता है।

राजदीप सरदेसाई को आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। इसलिये नहीं कि जब आज के दौर में जब सब एकतरफ चल रहे थे तो वो विपरीत दिशा में जा रहे थे। लोग वाहवाही में जुटे थे तो वो सवाल पूछ रहे थे। जो सत्ता और उससे जुड़े लोगों को असहज करते थे। ये कोई बड़ी बात नहीं है। हर दौर में ऐसे लोग होते हैं जो सवाल करते रहते हैँ। सत्ता को असहज करते रहते हैं। आज फर्क इतना है कि सोशल मीडिया के दौर में सवाल करने वाले का विरोध ज्यादा होता है। लोग उसे गाली देते हैं। नफरत करते हैं। उससे ज्यादा लोग उस इंसान से प्यार करते हैं।  

आदर्श रिपोर्टर को कैसा होना चाहिए। एडिटर को कैसा होना चाहिए। ये राजदीप से सीखा जा सकता है।  वो बैचेन रहते हैं खबर के लिये। खबर और पत्रकारिता के स्तर को लेकर वो लगातार चिंतित रहते हैं। वो लगातार सबको टोकते रहते हैं। पूरे न्यूजरूम को आगाह करते रहते हैं कि आने वाली पीढियां आज के पत्रकारों को माफ नहीं करेंगी।  

कर्नाटक पर जब सुप्रीम कोर्ट में आधी रात के बाद सुनवाई हो रही थीतो देश के ज्यादातर दिग्गज संपादक सो रहे थे या कम से कम सक्रिय तो नहीं ही दिख रहे थेउस वक्त अकेले राजदीप थे जो लगभग पूरी रात लाइव बैठकर खालिस पत्रकारीय और संपादकीय टिप्पणियां कर रहे थे। जिन भी लोगों ने उस रात आजतक की लाइव कवरेज देखी होगीउन्हें याद होगा कि किस तरह वह संवैधानिक संस्थाओंसरकार और सत्ता दल की जिम्मेदारीपत्रकारीय धर्म निभाते हुए सामने आने वाली चुनौतियों का जिक्र कर रहे थे। उन्होंने बहुत से ऐसे किस्से भी उस दौरान शेयर किए जो कम ही लोगों को मालूम हैं। कोर्ट में जारी सुनवाई के दौरान छन-छन कर आने वाली जानकारियों पर उनकी टिप्पणियां और उसके आगामी राजनीतिक परिदृश्य पर संभावित प्रभाव को लेकर उनका नजरिया पत्रकारिता के छात्रों और आज की पत्रकार पीढ़ी के लिए अनुकरणीय साबित हो सकता है।

अभी हाल में किसी बड़े चैनल के बड़े एडिटर ने कहा कि एक पद पर आने के बाद भीड़ में संपादक को नहीं जाना चाहिए। इससे उसकी गरिमा कम होती है। लेकिन राजदीप इसके विपरीत सड़क और भीड़ में जाने के लिये छटपटातें हैं। मचलने लगते हैं। वो जानते हैं कि लोग उन पर हमले करेंगे। तंज करेंगे। उकसायेंगे। लेकिन वो परवाह नहीं करते। पिछले साल साहित्य आजतक के दौरान उन्हें लोगो ने घेर रखा था। करीब करीब घंटे भर से ज्यादा हो गया। लोग सवाल करते रहे और वो जवाब देते रहे। ज्यादातर सवाल ऐसे थे जो उकसाने के लिये काफी थे। माहौल गर्म होते देख मैंने सिक्योरिटी को बुलाकर राजदीप को चलने के लिये कहा। उन्होने मना कर दिया। बोले पूछने दो। जनता से ऐसे ही संवाद होना चाहिए। सीधे सवाल जवाब में बड़ा मजा आता है।

2012 के गुजरात चुनाव के वक्त राजदीप उस वक्त वहां के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू करके लौटे थे। इंटरव्यू एक बस में था नरेंद्र मोदी अपनी सीट पर थे और राजदीप नीचे फर्श पर बैठे हुए थे। ऑफिस के बहुत से लोगों ने इस बात पर आपत्ति जतायी कि उन्होंने फर्श पर बैठकर इंटरव्यू क्यूं किया। राजदीप का जवाब था कि मैं एक पत्रकार हूं मेरा काम इंटरव्यू करना है। सवाल पूछना है। मैं कहां बैठकर सवाल करता हूं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वाकई ये उनके लिये की बड़ी बात नहीं है।

देश का हर चुनाव राजदीप का आखिरी चुनाव होता है। हर बार वो यही दोहराते हैं और ट्वीट करते हैं कि ये मेरा आखिरी चुनाव है। अब बस। लेकिन वो बस कभी नहीं होता। ये अच्छी बात है कि राजदीप अपनी बात पर कायम नहीं रहते हैं। 

और हांएक बात और जिस पर राजदीप हमेशा जोर देते हैंवह है अच्छी खबरउनका हमेशा मानना रहा है कि देश में सब तरफ बहुत कुछ गड़बड़ हैबहुत कुछ चिंतनीय हैलेकिन इसी माहौल में कहीं न कहीं कुछ ऐसा भी घटित हो रहा होता है जो हमारे तनाव भरे जीवन में सुखद एहसास देता है। वह कोशिश करते हैं कि जब उनका शो समाप्ति की ओर जाएतो एक ऐसी खबर दर्शकों के सामने रखी जाएजिसे देखकर उसके चेहरे पर अवसाद नहीं बल्कि मुस्कुराहट आए।

औरअंत में...हर रात किसी एक हिंदी गीत के बहाने दिन भर की गहमागहमी पर उनकी टिप्पणी का तो सबको इंतजार रहता ही है।

(ये लेख संजीव पालीवाल ने पिछले साल लिखा था, हम इसे एक बार फिर अपने पाठकों के साथ आज शेयर कर रहे हैं)

 

समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी रायसुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

 

 

 

 


टैग्स राजदीप सरदेसाई
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago