होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जन्मदिन विशेष: जब हेमा मालिनी के लिए धर्मेंद्र ने पत्रकारों को पीटा

जन्मदिन विशेष: जब हेमा मालिनी के लिए धर्मेंद्र ने पत्रकारों को पीटा

फ़िल्मी दुनिया से सियासत का सफ़र तय करने वालों के रिश्ते आमतौर पर मीडिया से अच्छे रहते हैं...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 

फ़िल्मी दुनिया से सियासत का सफ़र तय करने वालों के रिश्ते आमतौर पर मीडिया से अच्छे रहते हैं, लेकिन बॉलिवुड की ड्रीम गर्ल और सांसद हेमा मालिनी इसका अपवाद नजर आती हैं। हेमा पत्रकारों से एक निश्चित दूरी बनाये रखने में विश्वास रखती हैं और वक़्त-वक़्त पर उन्हें आंखों ही आंखों में खामोश रहने की हिदायत भी दे जाती हैं। आज ही के दिन यानी 16 अक्टूबर 1948 को तमिलनाडु में जन्मीं हेमा मालिनी उत्तर प्रदेश के मथुरा से सांसद हैं। 

कुछ वक़्त पहले जब वह अपने निर्वाचन क्षेत्र गईं थीं, तो उन्हें पत्रकारों से तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। दरअसल, हेमा काफी समय के बाद मथुरा पहुंची थीं, ऐसे में पत्रकारों के सवाल लाज़मी थे। एक पत्रकार ने शहर की समस्याओं को लेकर सांसद हेमा मालिनी से प्रश्न पूछना चाहा, लेकिन हेमा ने उसे डांट दिया। इसके कुछ देर बाद जब फिर एक पत्रकार ने उनके लंबे समय बाद मथुरा आने पर सवाल किया तो वे भड़क उठीं और पत्रकार को चुप रहने की नसीहत दे डाली। इसी साल फरवरी में भी जब मथुरा स्थित वेटनरी कॉलेज में आयोजित होली रंगोत्सव कार्यक्रम की जानकारी लेने कुछ मीडियाकर्मी पहुंचे, तो उन्हें भी सांसद की बड़ी-बड़ी आंखें देखकर खामोश बैठने पड़ा। दरअसल, इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को करना था। पत्रकार एक के बाद एक सवाल हेमा मालिनी के सामने रखने लगे, जिससे उनका मिजाज़ बिगड़ गया। उन्होंने एक पत्रकार को तो आंखें दिखाकर ही चुप करा दिया। हालांकि गुस्सा शांत होने के बाद उन्होंने सवालों के जवाब भी दिए। 

अपनी अदाकारी से सबको मंत्रमुग्ध करने वालीं हेमा मालिनी को गुस्सा जल्दी आता है। यही वजह है कि वे पत्रकारों से सवालों का सजहता के साथ सामना नहीं कर पातीं। मीडियाकर्मियों की बिना रुके सवाल दागने की कला उन्हें परेशान कर देती है और वह भड़क जाती हैं। हालांकि, ये बात अलग है कि उनके जीवन के अनगिनत राज खोलने वाली किताब ‘बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल’ एक पत्रकार ने ही लिखी है। राम कमल मुखर्जी ने ड्रीम गर्ल के जीवन के छुए-अनछुए पहलुओं को शब्दों में ढालकर किताब का रूप दिया है। दरअसल, पत्रकार राम कमल हेमा के पास किताब लिखने का प्रस्ताव लेकर पहुंचे थे, लेकिन उस वक़्त हेमा ने यह कहकर इनकार कर दिया था कि उनके बारे में सबकुछ लिखा जा चुका है। हालांकि, बाद में राम कमल उन्हें इसके लिए राजी करने में कामयाब हो गए। 

‘बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल’ के बारे में हेमा खुद कहती हैं कि ‘इस पुस्तक में मेरे बारे में वह सभी चीजें लिखी गई हैं, जिसे कोई नहीं जान पाया। इसके अलावा इस पुस्तक में मेरी पहली फिल्म से लेकर अब तक की यात्रा को भी कवर किया गया है। मैंने कब फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे कर लिए मुझे पता ही नहीं चला। इस पुस्तक में रमेश सिप्पी ने भी अपना मत दिया है, जिनके साथ मैंने अपने करियर के शुरुआत में काम किया था’। ‘बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल’ की सबसे ख़ास बात यह है कि इसकी प्रस्तावना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखी है, जो किसी के लिए भी गर्व की बात है। इस किताब को पिछले साल लॉन्च किया गया था। 

वैसे हेमा मालिनी और मीडिया का एक और दिलचस्प किस्सा है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जाते हैं। ये बात अलग है कि इस किस्से में मुख्य भूमिका उनके पति धर्मेन्द्र ने निभाई थी। जिस वक्त हेमा और धर्मेंद्र का अफेयर जोरों पर था। गॉसिप्स पत्रकारिता से जुड़े दो पत्रकार, जिसमें एक महिला पत्रकार भी शामिल थीं, धर्मेंद्र के गुस्से का शिकार बने। इसकी वजह थी, उनका हेमा मालिनी के बारे में कुछ भी लिखना। कुछ गर्मागर्म ख़बरों को लेकर धर्मेंद्र ज़बरदस्त गुस्से में थे। इसी बीच, 1978 में बंगाल में आए तूफान में पीड़ितों की मदद के लिए मुंबई में फिल्म जगत ने बहुत बड़ी रैली निकाली थी। जैसे ही रैली महालक्ष्मी के टर्फ क्लब पर खत्म हुई। धर्मेंद्र की नजर उन पत्रकारों पर पड़ी और उन्होंने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। दूसरे दिन यह खबर न्यूजपेपर के पहले पन्ने पर थी। 

समाचार4मीडिया की ओर से हेमा मालिनी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

 


टैग्स पत्रकार जन्मदिन हेमामालिनी धर्मेंद्र
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

10 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

11 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

12 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

10 hours ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

2 hours ago