होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / बर्थडेबॉय अनुपम खेर संग देखिए राहुल कंवल की ये मजेदार 'एक्टिंग क्लास'

बर्थडेबॉय अनुपम खेर संग देखिए राहुल कंवल की ये मजेदार 'एक्टिंग क्लास'

अनुपम खेर एक ऐसे अभिनेता हैं, जो किसी भी किरदार में बखूबी फिट हो जाते हैं...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

अनुपम खेर एक ऐसे अभिनेता हैं, जो किसी भी किरदार में बखूबी फिट हो जाते हैं। बॉलीवुड के डॉ. डैंग से लेकर चांदनी के दोस्त तक उन्होंने हर बार अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता है। 1982 में फिल्म 'आगमन'से हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाले अनुपम आज अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। अनुपम को इस मुकाम तक पहुँचने के लिए कम संघर्ष नहीं करना पड़ा। वो तो मुंबई से वापस लौटने की तैयारी भी कर चुके थे, लेकिन ऐन वक़्त पर उनकी मुराद पूरी हुई और बॉलीवुड को एक मल्टीटैलेंटेड कलाकार मिल गया। उनकी मीडिया के साथ भी उनकी टशन की ख़बरें सुनने में नहीं आतीं। उल्टा वह मीडियाकर्मियों के साथ हंसी-मजाक करते ज़रूर नज़र आ जाते हैं।

पिछले साल जब उन्हें पुणे स्थित फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टिट्यूट का चेयरमैन नियुक्त किया गया था, तब उन्होंने इंडिया टुडे के मंच पर कुछ ऐसा किया, जिसने वहां उपस्थित सभी पत्रकारों को हंसने पर मजबूर कर दिया। दरअसल, आज तक के कार्यक्रम ‘मुंबई मंथन’ में सवाल-जवाब के सिलसिले के बाद अनुपम ने इंडिया टुडे के न्यूज डायरेक्टर राहुल कंवल को एक डायलॉग ‘प्यार करना तो रिश्ते की मज़बूरी है, काश मैं आपकी इज्जत कर सकता’ देते हुए एक्टिंग करने को कहा। राहुल के लिए यह ऑफर अप्रत्याशित था, इसलिए वो झेंपते हुए बोले ‘मुझे बोलना है?’ इस पर अनुपम ने कहा ‘हां, आपको बोलना है, मुझे तो एक्टिंग आती है, आपको सीखनी है’। ख़ैर, राहुल कंवल ने एक्टिंग के साथ डायलॉग बोला, लेकिन अनुपम उससे संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने राहुल को बिना हाथ हिलाए डायलॉग डिलीवरी करने को कहा। राहुल ने वैसा ही किया और इस बार वो अनुपम को कुछ हद तक खुश करने में कामयाब रहे। हालांकि, एक पत्रकार को एक्टिंग सिखाने का यह सिलसिला यहीं ख़त्म नहीं हुआ। करीब पांच मिनट तक अनुपम खेर उन्हें अभिनय की बारीकियों से रूबरू कराते रहे, और हर बार राहुल को एक अलग अंदाज़ में इन बारीकियों को अमल में लाकर दिखाना पड़ा। आखिरी में अनुपम ने राहुल को गले लगाया और उनकी एक्टिंग की तारीफ भी की। इस तरह के नज़ारे कम ही देखने को मिलते हैं।

आप नीचे विडियो पर क्लिक कर राहुल कंवल की एक्टिंग क्लास जरूर देखिए, काफी मजेदार है ये...


हालांकि, जब बात विचारों की आती है, तो खेर वैचारिक द्वन्द में उलझने से भी नहीं चूकते। जेएनयू में भारत विरोधी नारों को लेकर उनकी वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई से हुई बहस ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बंटोरी थी। अनुपम ने अपने ट्वीट में कहा था ‘घरों में पेस्ट कंट्रोल होता है तो कॉक्रोच, कीड़े मकोड़े इत्यादि बाहर निकलते है। घर साफ़ होता है। वैसे ही आजकल देश का पेस्ट कंट्रोल चल रहा है’। इसके जवाब में सरदेसाई ने कहा था ‘शानदार सर, आप एक हिन्दी फिल्म के डॉयलॉग की तरह बोल रहे हैं। मजा आया?' इस पर खेर ने कहा 'कम से कम मैं अपने पेशे के प्रति ईमानदार हूं। मैं इस बात की आशा करता हूं कि काश आपके बारे में भी यह बात कह सकता। मजा आया?' राजदीप ने ट्वीट किया कि 'मजा आया सर! अभिव्यक्ति की आजादी ही आप जैसे बड़े सितारे को इस बात की छूट देती है कि आप लोगों को कीड़े, मकोड़े कह सकें।' जिस पर अनुपम का जवाब था 'आप चीजों को तोड़ने-मरोड़ने में काफी माहिर हैं। क्या आपको वाकई लगता है कि भारत की बर्बादी जैसे नारे लगाना अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार है?'इसके बाद  राजदीप सरदेसाई ने कहा 'और वो लोग जो मुझे दिन रात गाली देते रहते, इस संबंध में मैं वही कहूंगा जो मुझसे मेरे दादा जी ने कहा था, कुत्रा भुक्तो , राजा एकतो'। जिसका खेर ने अपने आखिरी ट्वीट में कुछ यूँ जवाब दिया था 'आप लोगों की तुलना कुत्तों से कर रहे हैं। क्या आपका यह डॉयलॉग आपकी अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकारी है? जानी! जिनके खुद के महल शीशे के...' 

वैसे बहुत कम लोग ही जानते हैं कि अनुपम खेर ने महेश भट्ट को श्राप तक दे डाला था। इसकी वजह थी फिल्म सारांश। दरअसल राजश्री प्रोडक्शन ने महेश भट्ट से कहा कि उन्हें एक स्थापित अभिनेता चाहिए, जिसके बाद खेर की जगह संजीव कपूर को साइन किया गया। पहली आती फिल्म के इस तरह दूर हो जाने से खेर इतने नाराज़ हुए कि सामान बांधकर वापस शिमला की ओर रवाना होने की तैयारी करने लगे। जाने से पहले उन्होंने सोचा कि एक बार महेश भट्ट पर दिल की भड़ास निकाल लूँ। इसके बाद वह भट्ट के घर पहुंचे और रोते हुए कहा कि ‘मैंने आपके जैसा झूठा और धोखेबाज आज तक न देखा। जो आदमी सच पर फिल्म बनाना चाहता है, वह खुद मक्कार और झूठा है, तो ऐसे में वह फिल्म सच्ची कैसे बना सकता है? आपको श्राप देता हूं कि आप कोई अच्छी फिल्म न बना सको’। हालांकि, खेर का यह रूप महेश भट्ट को इतना पसंद आया कि उन्हें फिल्म वापस मिल गई।

समाचार4मीडिया की ओर से अनुपम खेर को जन्मदिन की शुभकामनाएं!


टैग्स राहुल कंवल राजदीप सरदेसाई अनुपम खेर
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

14 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago