होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘हंस’ का अतीत गौरवशाली रहा है – राजेंद्र यादव

‘हंस’ का अतीत गौरवशाली रहा है – राजेंद्र यादव

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो हिन्दी साहित्य जगत की नामी पत्रिका हंस अपने प्रकाशन का 25 वां वर्ष (रजत जयंती) मना रहा है। इस अवसर पर पत्रिका का विशेषांक प्रकाशन किया जा रहा है। विशेष संस्करण का मूल्य 40 रुपये है जबकि नियमित संस्करण का मूल्य 25 रुपये होता है। इस संस्करण में प्रमुख हिन्दी लेखकों की विशेष फीचर रिपोर्ट होगी। हमसे बात करते हुए हंस के सं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 15 years ago

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो हिन्दी साहित्य जगत की नामी पत्रिका हंस अपने प्रकाशन का 25 वां वर्ष (रजत जयंती) मना रहा है। इस अवसर पर पत्रिका का विशेषांक प्रकाशन किया जा रहा है। विशेष संस्करण का मूल्य 40 रुपये है जबकि नियमित संस्करण का मूल्य 25 रुपये होता है। इस संस्करण में प्रमुख हिन्दी लेखकों की विशेष फीचर रिपोर्ट होगी। हमसे बात करते हुए हंस के संपादक राजेंद्र यादव ने कहा, यह पत्रिका एक व्यवसाय नहीं है लेकिन मेरे लिए यह एक प्रतिबद्धता है। हंस पत्रिका का प्रकाशन उन पाठकों के लिए है, जो रचनात्मक हिन्दी साहित्य के दीवाने हैं। यह पत्रिका ज्वलंत समस्याओं को उठाने के साथ ही इसके पाठकों को हिन्दी के प्रसिद्ध लेखकों की मनोरंजन कहानियां पढ़ने को उपलब्ध कराती है। पत्रिका के व्यवसाय पर यादव ने कहा, कोई भी पत्रिका सिर्फ सर्कुलेशन के आंकड़ों पर ही जीवित नहीं रहती है। विज्ञापन के लिए विज्ञापनदाताओं के साथ उच्च श्रेणी के संबंध का होना जरूरी है। हंस पत्रिका मात्र चार सदस्यों की टीम के द्वारा प्रकाशित की जाती है और इसका कोई सेल्स टीम नहीं है। एक साहित्यिक पत्रिका होने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि साहित्यिक प्रतिष्ठा को संरक्षित करके विज्ञापन को दोहरा फायदा पहुंचता है जो अन्यत्र उपलब्ध नहीं है। उन्होंने आगे कहा, पत्रिका का प्रकाशन इन दिनों बड़े मीडिया घरानों का व्यवसाय हो गया है। यह काम सिर्फ पैसे के लिए किया जाता है और उनकी कोई प्रतिबद्धता नहीं होती। हंस लाभदायक स्थिति में नहीं है, लेकिन हम अपने प्रतिबद्ध पाठकों के लिए इसका प्रकाशन करते हैं। उन्होंने कहा, हम सदैव बुद्धिजीवियों को ध्यान में रखकर हंस का प्रकाशन करते हैं, जो कभी-कभी हंस की एक प्रति के लिए मीलों सफर करते हैं। हम वार्षिक बहस का आयोजन करते हैं जहां जिन्दगी के हर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति एक जगह एकत्र होकर महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं। यादव का मानना है कि हंस की मांग अभी भी कई मार्केट में है जहां यह अभी तक नहीं पहुंच पाया है, लेकिन संसाधनों के अभाव में बाधा उत्पन्न होती है। उन्होंने टिप्पणी की, अभी भी हिन्दी के कई क्षेत्र हैं जहां हम पहुंच नहीं पाये हैं, लेकिन चूंकि हमारे पास संसाधनों की कमी है, हम उन क्षेत्रों में प्रवेश करने की स्थिति में नहीं हैं। हंस का पुनर्प्रकाशन 1976 में 5,000 प्रतियों के साथ की गई थी और कवर मूल्य 5 रूपये था। इससे पहले, हंस का प्रकाशन हिन्दी साहित्य की महान विभूति मुंशी प्रेमचंद के द्वारा शुरू किया गया था। महात्मा गांधी और के एम मुंशी जैसे लोग हंस से जुड़कर रचनात्मक लेखन के लिए प्रोत्साहित करते थे। वर्तमान में पत्रिका का प्रकाशन अक्षर प्रकाशन के द्वारा किया जाता है। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

11 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

23 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

23 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 day ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

10 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

11 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago