होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / लॉन्चिंग की शुरुआत में ही अरनब गोस्वामी के चैनल को मिली ‘अच्छी खबर’

लॉन्चिंग की शुरुआत में ही अरनब गोस्वामी के चैनल को मिली ‘अच्छी खबर’

वरिष्ठ पत्रकार अरनब गोस्वामी का हिंदी न्यूज चैनल ‘रिपब्लिक भारत’ दो फरवरी को अपनी लॉन्चिंग...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

वरिष्ठ पत्रकार अरनब गोस्वामी का हिंदी न्यूज चैनल ‘रिपब्लिक भारत’ (republic bharat) दो फरवरी को अपनी लॉन्चिंग के बाद से ही मार्केट में छाया हुआ है। चैनल की बढ़ती लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पहले हफ्ते में ही इस चैनल के खाते में 73 मिलियन इंप्रेशंस दर्ज किए गए हैं। चैनल के एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी का शाम सात बजे आने वाला शो ‘पूछता है भारत’ (Poochta Hai Bharat) इस जॉनर में सबसे आगे पहुंच गया है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

अपनी लॉन्चिंग के बाद से ‘रिपब्लिक भारत’ ने ममता बनर्जी-सीबीआई के बीच टकराव (#MamtaBlocksCBI) और शारदा चिटफंड (#ShardaStings) जैसी बड़ी स्टोरी पर फोकस किया है। इस वजह से चैनल को न सिर्फ सोशल मीडिया पर इंप्रेशंस मिले हैं, बल्कि यह पश्चिम बंगाल में नंबर दो की पोजीशन पर पहुंच गया है। अरनब गोस्वामी का कहना है, ‘यह एक बहुत ही शानदार शुरुआत है। अपनी लॉन्चिंग के पहले हफ्ते में ही रिपब्लिक भारत सात करोड़ से ज्यादा लोगों तक अपनी पहुंच बना चुका है।’

इस बारे में ‘आईपीजी मीडिया ब्रैंड्स’ (IPG Mediabrands) के सीईओ शशि सिन्‍हा का कहना है, ‘लॉन्चिंग के पहले ही हफ्ते में 73 मिलियन लोगों तक पहुंच बनाने के लिए रिपब्लिक की टीम ने काफी कड़ी मेहनत की है। यह काफी अच्छी शुरुआत है और चूंकि चुनाव आने वाले हैं, ऐसे मे चैनल को अपनी पहुंच बढ़ाने और मार्केट शेयर बढ़ाने का अच्छा अवसर मिलेगा। हिंदी जॉनर में छह साल के गैप के बाद किसी मजबूत ब्रैंड की एंट्री हुई है।’

वहीं, ‘रिपब्लिक नेटवर्क’ के सीईओ विकास खनचंदानी का कहना है, ‘हम इस बात से बहुत खुश हैं कि रिपब्लिक भारत ने शुरुआती हफ्ते में 73 मिलियन लोगों तक अपनी पहुंच बना ली है। हमारी डिस्टीब्यूशन और कंटेंट टीम ने इसके लिए कड़ी मेहनत की है। मुझे पूरा विश्वास है कि इस तरह की शुरुआत हमारी उम्मीद से ज्यादा तेजी से चैनल को टॉप स्लॉट में ले जाएगी। हिंदी न्यूज कैटेगरी में इतना सपोर्ट करने के लिए मैं दर्शकों के साथ ही अपने पार्टनर्स का तहे दिल से शुक्रगुजार हूं।’


टैग्स अरनब गोस्वामी रिपब्लिक भारत
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

8 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

11 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago