होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / गौरव लुल्ला ने ‘Viacom18’ से ली विदाई, लाए नया वेंचर
गौरव लुल्ला ने ‘Viacom18’ से ली विदाई, लाए नया वेंचर
‘वायकॉम 18’ (Viacom18) में ‘MTV India’ और अंग्रेजी क्लस्टर (Vh1, Comedy Central, Colors Infinity) के पूर्व डिजिटल हेड गौरव लुल्ला...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
‘वायकॉम 18’ (Viacom18) में ‘MTV India’ और अंग्रेजी क्लस्टर (Vh1, Comedy Central, Colors Infinity) के पूर्व डिजिटल हेड गौरव लुल्ला और ‘वायकॉम 18’ की पूर्व सीनियर मैनेजर पवनीत गाखल ने मिलकर नया कंटेंट स्टूडियो लॉन्च किया है।
‘Loose Cannons’ नाम से शुरू किया गया यह स्टूडियो मीडिया हब और ब्रैंड्स के लिए विशेष रूप से कंटेंट तैयार करने का काम करेगा। ‘Loose Cannons’ दो अलग-अलग तरीकों से काम करता है। एक तरफ तो यह मीडिया प्रतिष्ठानों के साथ मिलकर विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर उनके कंटेंट को और बेहतर बनाता है। दूसरी तरफ इसका काम उन ब्रैंड्स की समस्याओं को दूर करना है, जो जागरूकता के अभाव में लोगों को अपने साथ जोड़ नहीं पाते हैं।
लुल्ला के अनुसार, ‘अच्छी बात यह है कि दोनों तरीकों की शुरुआत एक साथ हुई है।’ वहीं कंपनी के रोडमैप के बारे में पवनीत ने कहा, ‘हम सभी तरह का ब्रैंडेड कंटेंट तैयार करेंगे।’ लुल्ला ने वायकॉम 18 को वर्ष 2011 में जॉइन किया था।
टैग्स