होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / रजत शर्मा की इस टीम से तीन लोगों ने दिया इस्तीफा...

रजत शर्मा की इस टीम से तीन लोगों ने दिया इस्तीफा...

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रजत शर्मा द्वारा नियुक्त की गई...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रजत शर्मा द्वारा नियुक्त की गई क्रिकेट कमेटी से तीन लोगों ने अपना इस्तीफा दे दिया है, जिसमें टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के साथ-साथ पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा और राहुल सांघवी का नाम शामिल है। सहवाग क्रिकेट कमेटी में एडवाइजर के तौर पर शामिल थे, जबकि अन्य दो इसके सदस्य के तौर पर कार्यरत थे।

वीरेंद्र सहवाग ने सोमवार को कहा कि उन्होंने डीडीसीए के सर्वश्रेष्ठ हितों को ध्यान में रखते हुए संस्था की क्रिकेट समिति से इस्तीफा दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन तीनों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है क्योंकि राज्य संस्था को अगले दो दिन में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार नया संविधान सौंपना है जिसके बाद नई समितियों के गठन की जरूरत होगी।

रिपोर्ट की मानें तो, सहवाग, चोपड़ा और सांघवी के लिए पहला काम विभिन्न चयन समितियों और कोचों का सेलेक्शन करना था। इसी काम को करते हुए सहवाग ने समिति के अन्य सदस्यों आकाश चोपड़ा और राहुल सांघवी के साथ मिलकर मनोज प्रभाकर को बतौर गेंदबाजी कोच दिल्ली की टीम के साथ बनाए रखने की सिफारिश की थी, लेकिन इसे स्वीकृति नहीं मिली। इसके बाद इन तीनों ही पूर्व खिलाड़ियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि अभी यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि क्या यही सहवाग के इस्तीफा देने का कारण था।   

हालांकि, जब सहवाग से यह पूछा गया कि क्या प्रभाकर की नियुक्त नहीं होने के चलते उन्होंने इस्तीफा दिया तो इस पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा, ‘हम सब एक साथ आए और अपना समय और प्रयास दिया जिससे कि क्रिकेट समिति के रूप में अपनी भूमिका के दायरे में दिल्ली क्रिकेट के सुधार में मदद और योगदान दे सकें। हालांकि दिल्ली क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ हित में हम आपको बताना चाहते हैं कि हम तीनों अपने दैनिक जीवन के व्यस्त कार्यक्रम के कारण डीडीसीए की क्रिकेट समिति के काम को आगे जारी नहीं रख पाएंगे।’

जब वीरेंद्र सहवाग से पूछा गया कि क्या उन्होंने मनोज प्रभाकर को कोच न चुने की वजह से इस्तीफा दिया है? इस पर वीरू ने कहा कि हमने एक साथ मिलकर डीडीसीए में क्रिकेट के सुधार के लिए अपना समय और योगदान देते हुए प्रयास किए। दिल्ली क्रिकेट के सर्वोत्तम हित को देखते हुए, हम तीनों हमारे व्यस्त कार्यक्रम के कारण डीडीसीए की क्रिकेट कमेटी के कार्य को जारी रखने में सक्षम नहीं होंगे।

वहीं चर्चाएं ये भी हैं कि कप्तान गौतम गंभीर प्रभाकर की नियुक्ति के खिलाफ थे क्योंकि उनका नाम साल 2000 के मैच फिक्सिंग मामले में आया था। मीडिया  रिपोर्ट के  मुताबिक, डीडीसीए के एक अधिकारी ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर बताया, ‘गौतम ने हमेशा ही नियमों का पालन किया है और वह नहीं चाहते कि ऐसा कोई भी व्यक्ति दिल्ली के ड्रेसिंग रूम का हिस्सा बनें, जो मैच फिक्सिंग या किसी अन्य तरह से गलत काम से जुड़ा रहा हो।’अधिकारी ने यह भी कहा, ‘यह कहना गलत होगा कि सहवाग और गंभीर के बीच इस मुद्दे को लेकर मतभेद थे क्योंकि कप्तान पैनल के विशेष आमंत्रित सदस्य थे।’ अधिकारी ने कहा, ‘नए संविधान को स्वीकार किए जाने के बाद सहवाग हितों के टकराव नियम के दायरे में आ जाते क्योंकि वह डीडीसीए अध्यक्ष के चैनल में विशेषज्ञ हैं। इसी तरह सिंघवी मुंबई इंडियंस से जुड़े हैं। इसलिए उन्हें पता था कि उन्हें जाना पड़ेगा।’

जब यह पूछा गया कि 2007-08 सत्र में जब प्रभाकर गेंदबाजी कोच थे और दिल्ली ने रणजी ट्रॉफी जीती और फिर पिछले साल उन्होंने विरोध क्यों नहीं किया तो गंभीर के करीबी माने जाने वाले इस अधिकारी ने कहा, ‘दोनों ही मामलों में किसी ने गंभीर की नहीं सुनी। अगर आप 2016 सत्र को देखें तो अजय जडेजा को कोच नियुक्त किया गया और कप्तान के रूप में उसे पीछे हटना पड़ा। वह किसी ऐसे ड्रेसिंग रूम का हिस्सा नहीं रहे जिसमें कथित मैच फिक्सर शामिल रहा हो।’

 


टैग्स रजत शर्मा
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

44 minutes ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

20 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

12 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago