होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कैलाश खेर पर दो महिला पत्रकारों का यौन शोषण का आरोप, जांघों पर फेरा हाथ...

कैलाश खेर पर दो महिला पत्रकारों का यौन शोषण का आरोप, जांघों पर फेरा हाथ...

एक फोटो जर्नलिस्ट ने कई ट्वीट कर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर विवाद के बाद अब कैलाश खेर विवादों में फंस गए हैं।  कैलाश खेर पर दो महिला पत्रकारों ने गलत तरह से छूने का आरोप लगाया है। इसमें मस्कट की एक विदेशी महिला पत्रकार ने भारतीय पत्रकार संध्या मेनन को एक संदेश भेजकर बताया कि कैलाश खेर ने उनके साथ गलत किया है। संध्या ने महिला का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इस मामले पर अपनी आवाज को बुलंद की है। 

विदेशी जर्नलिस्ट ने संध्या मेनन को मैसेज में बताया- काश! मेरी इतनी हिम्मत होती कि मैं अपना नाम जाहिर कर सकूं, लेकिन मैं आपको कैलाश खेर के साथ अपने #Meetoo मूवमेंट के बारे में बताना चाहती हूं। 

जर्नलिस्ट लिखती हैं- मैं कैलाश खेर से मस्कट में एक बुटीक में मिली थी। वहां मेरे साथ कुछ महिलाएं, एक फोटोग्राफर और कुछ जर्नलिस्ट और मेरे बॉस मौजूद थे। हम कैलाश खेर का इंटरव्यू लेने पहुंचे थे। बदकिस्मती से मैं कैलाश के पास ही बैठी थी। जब भी वो बात करते, तो किसी न किसी बहाने से मेरी जांघों को छूने की कोशिश करते। इतना ही नहीं, जब भी कैलाश मुझसे बात करते तो किसी न किसी बहाने से मुझे छूने की कोशिश करते।

विदेशी महिला जर्नलिस्ट ने अपने मैसेज में आगे लिखा कि मैं कैलाश खेर की इस शर्मनाक हरकत पर काफी असहज महसूस कर रही थी। इसके बारे में जब मैंने अपने बॉस को बताया तो उन्होंने इस बात को हंसी में टाल दिया। मेरे बॉस ने मुझे ग्रुप फोटो में आने के लिए भी आग्रह किया। कैलाश खेर ने मुझे ग्रुप फोटो में अपने नजदीक खड़े होने के लिए कहा, लेकिन मैंने बेहद विनम्र तरीके से उन्हें मना कर दिया था। गुस्से और असहाय की उस फीलिंग को मैं आज भी नहीं भूल पाती हूं।

वहीं #Mee Too कैंपेन के जरिए नताशा हेमरजानी नाम की एक अन्य महिला पत्रकार ने भी कैलाश खेर पर गलत तरह से छूने का आरोप लगाया है। पेशे से फोटो पत्रकार नताशा हेमरजानी ने कई सारे ट्वीट्स कर विस्तार में अपनी आपबीती साझा की है। उन्होंने बताया कि उनके साथ घटी यह घटना 2006 की है, जब वे अपनी एक साथी महिला पत्रकार के साथ कैलाश के घर उनका इंटरव्यू लेने गई थीं। उन्होंने बताया कि तब उनकी हिन्दुस्तान टाइम्स, मुंबई में फोटोग्राफर के तौर पर नई-नई जॉइनिंग हुई थी। उन्हें अपनी एक साथी महिला पत्रकार के साथ कैलाश के घर उनका इंटरव्यू लेने के लिए भेजा गया था।


नताशा लिखती हैं कि इंटरव्यू के दौरान कैलाश ने मेरे और मेरी साथ गई सहकर्मी के साथ छेड़छाड़ की। महिला पत्रकार ने आरोप लगाया कि कैलाश खेर हम दोनों के बीच बैठ गए और लगातार अपना हाथ हमारी जांघों पर रखने लगे।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि हम डर गए थे और जितना जल्दी हो सका वहां से निकल गए। मैंने अपने अपनी साथी से इस सेक्शुअल हैरेसमेंट की स्टोरी बनाने को कहा तो उसने कहा कि पेपर इसे कभी पब्लिश नहीं करेगा। उन्होंने लिखा कि मेरे कई फ्रेंड्स और कलीग्स मेरे साथ हुई इस घटना के बारे में जानते हैं और सिर हिलाकर कहते हैं कि ये होता रहता है, एक महिला होने के नाते आपको अपनी देखभाल खुद करनी पड़ती है।

कैलाश खेर के अलावा महिला फोटो जर्नलिस्ट ने मॉडल जुल्फी सैयद पर भी कुछ ऐसे आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया है कि एक क्रूज लाइनर पर वह कुछ पत्रकारों के साथ शूट के लिए गई थीं। मॉडल ने कहा है कि जुल्फी ने उन्हें किस किया और जब वह जुल्फी के कमरे में चार्जिंग में लगा फोन लेने गईं तो उन्होंने जबरन जर्नलिस्ट को किस करना शुरू कर दिया। महिला जर्नलिस्ट ने कहा कि इस बार भी उन्होंने अपनी साथी से कहा कि इस घटना की शिकायत करनी चाहिए लेकिन इस बार भी उन्होंने कहा कि अखबार ऐसी घटना को नहीं छापेंगे। हालांकि जर्नलिस्ट ने बताया कि अगले दिन जुल्फी ने इस हरकत के लिए उनसे माफी मांगी थी।  


टैग्स कैलाश खेर सेक्सुअल हरासमेंट फोटो जर्नलिस्ट
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

12 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago