होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / यहां शुरू हुआ इंटरनेशनल रेडियो स्‍टेशन, फरहान अख्तर ने की लॉन्चिंग...

यहां शुरू हुआ इंटरनेशनल रेडियो स्‍टेशन, फरहान अख्तर ने की लॉन्चिंग...

जाने-माने अभिनेता और फिल्‍म निर्देशक फरहान अख्‍तर ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्‍यूरो ।।

हैदराबाद का पहला अंतरराष्‍ट्रीय रेडियो स्‍टेशन 'Kool 104' मंगलवार को लॉन्‍च हुआ। जाने-माने अभिनेता और फिल्‍म निर्देशक फरहान अख्‍तर ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में इसे लॉन्‍च किया। इस अवसर पर फरहान अख्‍तर ने दर्शकों के समक्ष इस रेडियो स्‍टेशन के लोगो का भी अनावरण किया।

फरहान अख्‍तर का कहना था कि वे 70, 80 और 90 के दशक के क्‍लासिक बैंड्स को सुनते हुए बड़े हुए हैं। इनमें से ज्‍यादातर ने मेरे गीत लेखन और म्‍यूजिक को प्रभावित किया है। मुझे विश्‍वास है कि इस स्‍टेशन पर लोगों को अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर का म्‍यूजिक सुनने को मिलेगा।

कंपनी के अनुसार, यह रेडियो स्‍टेशन खासतौर पर उन लोगों को बहुत पसंद आएगा जो अंग्रेजी पॅाप म्‍यूजिक के दीवाने हैं और जो अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर की म्‍यूजिक सनसनी जैसे जस्टिन बीबर, द चेनस्‍मोकर्स, एरियाना ग्रैंड, रिहाना कोल्‍डप्‍ले व सेलेना गोमेज आदि को फॉलो करते हैं और उनके म्‍यूजिक के दीवाने हैं।

 इस रेडियो स्‍टेशन पर सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक रेडियो जॉकी की कमान सना के पास रहेगी जबकि दोपहर 12 से शाम चार बजे तक दीप और चार से नौ बजे तक सेवियो इसकी कमान संभालेंगे। रात में नौ से 12 बजे तक परान ठाकुर के पास इसकी जिम्‍मेदारी होगी।

‘एंटरटेनमेंट नेटवर्क इंडिया लिमिटेड’ (ENIL) के चीफ प्रोग्रामिंग ऑफिसर तापस सेन का कहना है कि हैदराबाद में इंटरनेशनल रेडियो स्‍टेशन की लॉन्चिंग को लेकर हम बहुत खुश हैं। इस नए स्‍टेशन के साथ हम शहर में तीनों भाषाओं पर अपनी पकड़ बना लेंगे। तेलुगू में हमारे पास 'मिर्ची 98.3', हिन्‍दी में 'मिर्ची 95' और अंग्रेजी में अब 'कूल 104' हो गया है। हमारे अन्‍य स्‍टेशनों की तरह इसे भी काफी रिसर्च के बाद तैयार किया गया है और हमें उम्‍मीद है कि लोगों को इसका कंटेंट बहुत पसंद आएगा।

 


टैग्स फरहान अख्तर रेडियो स्टेशन हैदराबाद रेडियो न्यूज कूल 104
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 hour ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 hour ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

3 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

23 hours ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

1 hour ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

14 hours ago