होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Facebook अखबारों को कुछ यूं देगा सहारा, उठाया बड़ा कदम

Facebook अखबारों को कुछ यूं देगा सहारा, उठाया बड़ा कदम

फेसबुक ने स्थानीय अखबारों को सहारा देने के साथ ही कम्युनिटी रिपोर्टिंग को...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

फेसबुक ने स्थानीय अखबारों को सहारा देने के साथ ही कम्युनिटी रिपोर्टिंग को बढ़ावा देने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। वर्ष 2017 में लॉन्च हुए जर्नलिज्म प्रोजेक्ट के तहत फेसबुक ने यह कदम उठाया है। दरअसल, फेसबुक अब अगले दो वर्षों के दौरान यूके में स्थानीय समाचार पत्रों पर करीब छह मिलियन डॉलर खर्च करेगा।

इस स्कीम के तहत अखबारों द्वारा दो साल के लिए करीब 80 नए कम्युनिटी रिपोर्टरों की भर्ती की जाएगी। इन ट्रेनी रिपोर्टरों को वहां तैनात किया जाएगा, जहां विभिन्न कारणों से अखबार बंद हो चुके हैं अथवा वहां कोई रिपोर्टर नहीं है। ये ट्रेनी रिपोर्टर वहां से खबरें जुटाने का काम करेंगे। इस राशि को उनके प्रशिक्षण आदि पर खर्च किया जाएगा।

कंपनी ने इसके लिए गैरलाभकारी संगठन 'द नेशनल काउंसिल फॉर द ट्रेनिंग ऑफ जर्नलिस्ट' (NCTJ) के साथ पार्टनरशिप की है। फंडिंग के लिए क्षेत्रीय भाषा के पांच पब्लिशर्स (Reach, Newsquest, Midlands News Association, Archant और JPI Media) को आवेदन करने के लिए आमंत्रित किया गया है। इसके तहत इनमें अगले साल भर्तियां शुरू करने की योजना है। यह पहला मौका है जब फेसबुक ने इस तरह की स्कीम के लिए नकद राशि दी है। इससे पहले हमेशा से फेसबुक का जोर पब्लिशर्स के साथ मिलकर काम करने का रहा है, ताकि वे रेवेन्यू हासिल कर सकें।

गौरतलब है कि मीडिया के साथ संबंधों को लेकर और न्यूज बिजनेस पर प्रभाव को लेकर फेसबुक पर सवाल उठते रहते हैं। कुछ पब्लिशर्स का यह भी आरोप है कि फेसबुक और गूगल की वजह से उनका विज्ञापन रेवेन्यू प्रभावित हुआ है। हालांकि दोनों उनकी वेबसाइट्स को पर्याप्त ट्रैफिक भेजते हैं, लेकिन पाठकों को अपने साथ बनाए रखने के लिए पब्लिशर्स को उनके ऊपर निर्भर रहना होता है। इसके साथ ही अब ये सवाल भी उठने लगा है कि दो साल की ट्रेनिंग के बाद जब फेसबुक की ओर से इन कम्युनिटी रिपोर्टरों को पैसे मिलने बंद हो जाएंगे, तब क्या होगा, लेकिन इसका जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है।


टैग्स फेसबुक
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

2 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

3 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

4 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

2 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

16 hours ago