होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ईटीवी उर्दू ने शुरु किया जम्मू-कश्मीर के लिए विशेष बुलेटिन
ईटीवी उर्दू ने शुरु किया जम्मू-कश्मीर के लिए विशेष बुलेटिन
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो ईटीवी नेटवर्क जम्मू-कश्मीर में उर्दू खबरों के बुलेटिन शुरुआत करने जा रहा है। गौरतलब है कि हाल में ही साधना न्यूज ने भी यह घोषणा की थी कि वह जम्मू-कश्मीर के लिए एक रीजनल चैनल लेकर आ रहा है। इस तरह क्षेत्रीय मीडिया का एक बड़ा बाजार जन्मू-कश्मीर में भी तैयार हो रहा है। ईटीवी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि आज से ईटीवी उर्
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो ईटीवी नेटवर्क जम्मू-कश्मीर में उर्दू खबरों के बुलेटिन शुरुआत करने जा रहा है। गौरतलब है कि हाल में ही साधना न्यूज ने भी यह घोषणा की थी कि वह जम्मू-कश्मीर के लिए एक रीजनल चैनल लेकर आ रहा है। इस तरह क्षेत्रीय मीडिया का एक बड़ा बाजार जन्मू-कश्मीर में भी तैयार हो रहा है। ईटीवी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि आज से ईटीवी उर्दू पर कश्मीर न्यूज बुलेटिन की शुरूआत की गई है। यह खासकर जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए होगा। उन्होंने कहा, रोज शाम सात बजे ईटीवी उर्दू कश्मीर के अलावा यह आधे घंटे का कार्यक्रम होगा। हमारे चैनल के दर्शक चाहते थे कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक पर जम्मू-कश्मीर का और कवरेज हो जिसके बाद यह निर्णय किया गया है। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स