होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / TOI के शीर्ष अधिकारी की पत्नी संग गई जान
TOI के शीर्ष अधिकारी की पत्नी संग गई जान
गुजरात के अहमदाबाद के पॉश इलाके प्रह्लादनगर में आज तड़के एक रिहायशी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
गुजरात के अहमदाबाद के पॉश इलाके प्रह्लादनगर में आज तड़के एक रिहायशी अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में आग लग गई, जिसकी वजह से एक दंपत्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य परिजन दम घुटने से घायल हो गए।
मृतकों की पहचान 50 वर्षीय अचल शाह और 49 वर्षीय उनकी पत्नी प्रमिलाबेन शाह के तौर पर हुई है। अचल शाह अंग्रेजी दैनिक ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के मार्केटिंग डिपार्टमेंट में शीर्ष पद पर कार्यरत थे।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आग 11 मंजिला इमारत के छठे फ्लोर पर शाह के फ्लैट में शनिवार तड़के लगी। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
आणंदनगर थाना निरीक्षक एस.जे. बलूच ने बताया कि परिवार के सभी पांच सदस्य बेहोशी हालत में मिले। उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया गया। दंपत्ति की मौत संभवत: दम घुटने की वजह से हुई।
बलूच ने कहा कि मृतक दंपति की दो नाबालिग बेटियां और उनकी दादी स्नेहलता बेन (60) एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं।
टैग्स टाइम्स ऑफ इंडिया पत्रकार आग