होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / IMPACT’S 50 MOST INFLUENTIAL WOMEN, 2016: जानें, कौन रहा टॉप पर, कई महिला पत्रकारों को मिला सम्मान

IMPACT’S 50 MOST INFLUENTIAL WOMEN, 2016: जानें, कौन रहा टॉप पर, कई महिला पत्रकारों को मिला सम्मान

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। मीडिया, एडवर्टाइजमेंट और मार्केटिंग में अपनी खास पहचान बनाने वाली इंपैक्ट की 50 महिलाओं की लिस्ट (IMPACT’s 50 Most Influential Women, 2016) में इस साल बालाजी टेलिफिल्म्स (Balaji Telefilms) की जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर और क्रिएटिव डायरेक्टर एकता कपूर पहले नंबर पर रही हैं। हालांकि इस लिस्ट में एकता कपूर पहले

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। मीडिया, एडवर्टाइजमेंट और मार्केटिंग में अपनी खास पहचान बनाने वाली इंपैक्ट की 50 महिलाओं की लिस्ट (IMPACT’s 50 Most Influential Women, 2016) में इस साल बालाजी टेलिफिल्म्स (Balaji Telefilms) की जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर और क्रिएटिव डायरेक्टर एकता कपूर पहले नंबर पर रही हैं। हालांकि इस लिस्ट में एकता कपूर पहले भी अपना स्थान बनाती रही हैं लेकिन इस बार उन्हें शीर्ष पर पहुंचने में कामयाबी मिली है। उन्होंने पिछले कई वर्षों में भारतीय टेलिविजन को आगे बढ़ाने में काफी काम किया है। इसके लिए उन्हें क्वीन ऑफ इंडियन टीवी (Queen of Indian TV) के खिताब से भी नवाजा जा चुका है। मुंबई में बुधवार को इंडस्ट्री के दिग्गजों की मौजूदगी में आयोजित एक समारोह में इस लिस्ट के नामों से पर्दा हटाया गया। यह पांचवा साल है, जब एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media Group) के इंपैक्ट (IMPACT) के तत्वावधान में 50 प्रभावशाली महिलाओं का चुनाव उनके कार्य, सफलता, नई इबारत लिखने, अपनी पहचान बनाने और इंडस्ट्री में महिलाओं को एक नई पहचान दिलाने के लिए किया गया है। इसके अलावा इस साल इस लिस्ट में गोदरेज ग्रुप (Godrej Group) की एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर और प्रेजिडेंट तान्य डबास, हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (Hindustan Unilever Ltd) में होमकेयर की एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर प्रिया नायर, केलोग्स इंडिया (Kellogg India) की मैनेजिंग डायरेक्टर संगीता पेंडुरकर, फेसबुक इंडिया (Facebook India) की मैनेजिंग डायरेक्टर कीर्तिगा रेड्डी,  हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (Hindustan Unilever Ltd) में एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (फूड एंड रिफ्रेशमेंट) गीतू वर्मा, प्रॉक्टर एंड गैंबल इंडिया (Procter & Gamble India) की ब्रैंड डायरेक्टर सोनाली धवन और एनडीटीवी (NDTV) की कंसल्टिंग एडिटर और ‘द प्रिंट’ की सह संस्थापक बरखा दत्त का नाम भी शामिल है। इस साल इस लिस्ट में 15 नवागंतुकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। 50 प्रभावशाली महिलाओं के अलावा जूरी के सदस्यों द्वारा पहली बार 15 अन्य प्रतिभाशाली महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित करने के लिए चुना गया। मैडिसन वर्ल्ड (Madison World) के चेयरमैन और एमडी सैम बलसारा की अध्यक्षता में गठित जूरी द्वारा इस लिस्ट को तैयार किया गया। दस सदस्यों वाली जूरी में एफसीबी उल्का (FCB Ulka) के सलाहकार एमबी परमेश्वरन, चीतासॉफ्ट टेक्नोलॉजी (Cheetahsoft Technologies) के चेयरमैन अरविंद शर्मा, इनाडु (Eenadu) के डायरेक्टर आई वेंकट, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स (Sony Pictures Networks) के प्रेजिडेंट रोहित गुप्ता, मोगा ग्रुप (Mogae Group) के चेयरमैन संदीप गोयल, गोदरेज इंडस्ट्री में स्ट्रेटजिक मार्केटिंग ग्रुप (Godrej Industries Strategic Marketing Group) के सीओओ शिरीष जोशी,  पिचफॉर्क पार्टनर्स स्ट्रेटजिक कंसल्टिंग एलएलपी (Pitchfork Partners Strategic Consulting LLP) के संस्थापक एवं पार्टनर सुनील गौतम, सफायर प्रोफेशनल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (Sapphire Professional Services Pvt. Ltd) के टिम्मी कंधारी और एआईडीईएम वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड (AIDEM Ventures Pvt. Ltd) के डायरेक्टर विकास खंचंदानी आदि शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में जूरी के चेयरमैन सैम बलसारा ने कहा, ‘पिछले साल हमने काफी लंबा सफर तय किया है और हमारी प्रक्रिया भी अब कहीं अधिक मजबूत है। मुझे खुशी है कि इस लिस्ट की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। मुझे और अधिकांश जूरी मेंबर्स को इससे संबंधित फोन कॉल्स प्राप्त हुए थे और हमने कई नॉमिनेशंस भी प्राप्त किए। मैं कुछ संतोष के साथ कह सकता हूं कि इस लिस्ट का काफी अच्छा प्रभाव पड़़ रहा है और हमारी इंडस्ट्री से पुरुष और महिलाएं दोनों इस लिस्ट में अपनी जगह बनाने में सफल हो रहे हैं।’ इस लिस्ट के बारे में बिजनेस वर्ल्ड (BusinessWorld) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप (exchange4media Group) के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा ने कहा, ‘इंपैक्ट की 50 प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट के द्वारा हमार प्रयास आज की सुपरवुमैन को लोगों के सामने लाना है। यह लिस्ट काफी प्रतिष्ठित हो चुकी है और इसकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। इस बार इस लिस्ट की टॉपर एकता कपूर हैं जो लगातार अपने आपको समय के साथ बदलती जा रही हैं। एक बहुत ही अच्छे और विशिष्ट घर से होने के बावजूद एकता कपूर ने रूढि़वादिताओं को तोड़कर लगातार प्रयास करना और आगे बढ़ना जारी रखा है। इस लिस्ट में शामिल कुछ महिलाओं को मैं जानता हूं, कुछ से परिचित हूं और कुछ के बारे में यहां से जान लूंगा। मुझे पता है कि हमारे पाठकों को अवश्य यह जानकारी होगी कि मीडिया, एडवर्टाइजिंग और मार्केटिंग इंडस्ट्री में महिला प्रोफेशनल्स की संख्या काफी ज्यादा है और महिला लीडर्स का अनुपात भी ज्यादा है। इन वुमैन लीडर्स और सुपर वुमैन को लोगों के सामने लाकर हम युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर रहे हैं कि वे इनसे सबक लें और अपनी उम्मीदों को पंख लगाकर इन आयामों को छुएं। हम आइकॉन (icons) तैयार कर रहे हैं, जिनका उन्हें अनुसरण करना है।’ इस कार्यक्रम का प्रजेंटिंग पार्टनर कलर्स (Colors) था। बैंकिंग पार्टनर कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के साथ कार्यक्रम का प्रस्‍तुतकर्ता दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) रहा। वहीं एसोसिएट पार्टनर सब (SAB) और नाइन एक्स (9X) था। इंपैक्ट की 50 प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट में वर्ष 2015 में फेसबुक इंडिया (Facebook India) की तत्‍कालनीन मैनेजिंग डायरेक्टर कीर्तिगा रेड्डी पहले नंबर पर रही थीं। वर्ष 2014 में  नामी मार्केट स्ट्रेटजी कंसल्टेंट और बिजनेस ऑथर रामा बीजापुरकर, वर्ष 2013 में एचटी मीडिया ग्रुप (HT Media Group) की चेयरपर्सन और एडिटोरियल डायरेक्टर शोभना भरतिया और वर्ष 2012 में ब्रिटेनिया (Britannia) की तत्कालनी मैनेजिंग डायरेक्टर विनीता बाली इस लिस्ट की विजेता रही थीं। पूरी लिस्ट को आप यहां देख सकते हैं:

THE LIST
Rank Name Designation
1 Ekta Kapoor Joint Managing Director and Creative Director, Balaji Telefilms
2 Tanya Dubash Executive Director & President, Marketing, Godrej Group
3 Priya Nair Executive Director, Home Care, Hindustan Unilever Ltd
4 Sangeeta Pendurkar Managing Director, Kellogg India
5 Kirthiga Reddy Managing Director, Facebook India
6 Geetu Verma Executive Director, Foods & Refreshment, Hindustan Unilever Ltd
7 Sonali Dhawan Brand Director, Procter & Gamble India
8 Barkha Dutt Consulting Editor, NDTV & Co-Founder, The Print
9 Nadia Chauhan Joint MD and CMO, Parle Agro
10 Anuradha Aggarwal Chief Marketing Officer, Marico Ltd
11 Jasmin Sohrabji CEO, SE Asia and India, Omnicom Media Group
12 Malini Agarwal Founder & Blogger-in-Chief, Miss Malini Media
13 Apurva Purohit President, Jagran Group
14 Nandini Dias Chief Executive Officer, Lodestar UM
15 Meena Kaushik Executive Chairman, Quantum Consumer Solutions
16 Sunita Bangard President - Marketing, Idea Cellular
17 Deepika S Tewari General Manager, Marketing, Jewellery Division, Titan Company Ltd
18 Tanya Goyal Executive Director, Mogae Media
19 Lara Balsara Executive Director, Madison World
20 Shereen Bhan Executive Editor, CNBC TV 18
21 Anamika Mehta Chief Executive Officer, Initiative
22 Ritu Dhawan CEO & Managing Director, India TV
23 Suparna Mitra CMO, Watches and Accessories, Titan Company Ltd
24 Abanti Sankaranarayanan Business Head, Luxury and Corporate Relations, United Spirits
25 Prema Sagar Vice Chair, Asia-Pacific, Genesis Burson Marsteller
26 Manisha Sharma Executive Vice-President, Programming, Colors
27 Anurradha Prasad Chairperson and MD, B.A.G Films and Media Ltd
28 Kalli Purie Group Editorial Director (Broadcast & New Media), India Today Group
29 Richa Arora COO, Consumer Products Business, Tata Chemicals Ltd
30 Preeti Reddy President, IMRB International
31 Shaili Chopra Founder, GolfingIndian.com and SheThePeople.TV
32 Shubha George Managing Director - Asia & CEO, India, Red Fuse Communications
33 Sindhuja Rai Associate Director, Media & Consumer Engagement, Asia-Pacific,  Mondelēz International
34 Gayatri Yadav EVP, Marketing and Communications, Star TV
35 Divya Karani Chief Executive Officer, Dentsu Media
36 Oona Dhabhar Marketing Director, Condé Nast India
37 Meenakshi Menon Founder & Chairperson, Spatial Access
38 Sonia Huria Head - Communications and CSR, Viacom18 Media Pvt Ltd
39 Anupriya Acharya Group CEO, ZenithOptimedia
40 Vaishali Sharma Senior VP, Marketing & Communications, Sony Max
40 Bidisha Nagaraj Group President, Marketing, CCD
41 Gunjan Soni Chief Marketing Officer, Myntra
42 Rakhshin Patel Managing Director, Pi Communications
42 Sapangeet Rajwant Vice President, Marketing, Colors
43 Nina Elavia Jaipuria Executive Vice President & Business Head - Kids Cluster, Viacom18
44 Hephzibah Pathak Global Clients’ Director, Ogilvy & Mather India
45 Ashwini Deshpande Co-founder & Director, Elephant Design
46 Anita Nayyar CEO, Havas Media Group, India & South Asia
47 M R Jyothy Executive Director, Jyothy Laboratories
47 Preethi Herman Country Lead, Change.org India
48 Nisha Narayanan Chief Operating Officer, Red FM
48 Shalini Degan VP - Personal Care Products, ITC
49 Tista Sen National Creative Director & Senior VP, J Walter Thompson
50 Suchi Mukherjee Founder and CEO, LimeRoad
SPECIAL MENTIONS
Ankita Dabas, Co-Founder, FabFurnish; Anupama Ahluwalia, Chief Marketing & Customer Services Officer, Reliance Retail; Basabdatta Chowdhuri, COO Starcom Mediavest Group; Charulata Ravikumar, CEO, India, Razorfish; Elizabeth Venkataraman, Executive Vice President - Marketing, Kotak Life Insurance; Harsha Joshi, Executive Vice President - Group Trading, Dentsu Aegis Network; Kanika Mittal, Head - Brand Marketing and Communications, Reebok India; Lulu Raghavan, Managing Director, Landor Associates; Manmeet Vohra, Director - Marketing and Category, Tata Starbucks Private Limited, Meghna Ghai Puri, President, Whistling Woods International, Myleeta Aga, SVP & GM India and Content Head Asia, BBC Worldwide; Purnima Lamba, Head, Innovation, Lakme; Rachna Lather, Marketing Head, Motorola Mobility, Radha Kapoor, Founder and Executive Director, ISDI; Rubeena Singh, COO, Moneycontrol, Network18 and Soma Ghosh, VP, Marketing – India & South Asia at Castrol.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

@40 साल: मीडिया स्ट्रैटजी को दिशा दे रहे शशि सिन्हा के सफर पर एक नजर

मीडिया इंडस्ट्री के दिग्गज नेता शशि सिन्हा को उनके लगभग चार दशकों लंबे करियर के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

7 hours ago

DCDFC स्कीम के लिए 232 करोड़ का बजट, अब तक 156 करोड़ खर्च: MIB

सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने चालू वित्त वर्ष 2025–26 में फिल्म कंटेंट के विकास और प्रचार के लिए 232.46 करोड़ रुपये का बजट तय किया है।

7 hours ago

अशोक सिंघल ने ‘आजतक’ में 18 साल लंबी अपनी पारी को दिया विराम

वह जुलाई 2008 में इस न्यूज चैनल से जुड़े थे और बतौर मैनेजिंग एडिटर (पॉलिटिक्स) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

8 hours ago

विनोद थडानी: भारतीय मार्केटिंग इंडस्ट्री में डिजिटल ग्रोथ के मजबूत स्तंभ

कुछ लोग कमरे में आते ही माहौल को रोशन कर देते हैं। लेकिन विनोद थडानी ऐसे शख्स हैं जो पूरी इंडस्ट्री को रोशन कर देते हैं।

9 hours ago

इस बड़े पद पर जल्द फिर ‘जी मीडिया’ में शामिल होंगे प्रसन्ना राघव

प्रसन्ना राघव ने हाल ही में ‘एसोसिएटेड ब्रॉडकास्टिंग कंपनी प्रा. लि.’ (टीवी9 नेटवर्क) से इस्तीफा दे दिया था। वह पूर्व में भी ‘जी मीडिया’ में अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

12 hours ago


बड़ी खबरें

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स’ के मुख्य अतिथि होंगे महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार

मार्केटिंग और ऐडवर्टाइजिंग जगत के बड़े नामों को सम्मानित करने के लिए ‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ का आयोजन 12 मार्च को मुंबई में किया जाएगा।

14 hours ago

सुधीर चौधरी के मीडिया स्टार्टअप में नौकरी का मौका, जल्द करें अप्लाई

देश के जाने-माने पत्रकार सुधीर चौधरी ने अपने मीडिया वेंचर 'Essprit Productions Pvt Ltd' में प्रतिभाशाली युवाओं के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

9 hours ago

अशोक सिंघल ने ‘आजतक’ में 18 साल लंबी अपनी पारी को दिया विराम

वह जुलाई 2008 में इस न्यूज चैनल से जुड़े थे और बतौर मैनेजिंग एडिटर (पॉलिटिक्स) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

8 hours ago

@40 साल: मीडिया स्ट्रैटजी को दिशा दे रहे शशि सिन्हा के सफर पर एक नजर

मीडिया इंडस्ट्री के दिग्गज नेता शशि सिन्हा को उनके लगभग चार दशकों लंबे करियर के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

7 hours ago

विनोद थडानी: भारतीय मार्केटिंग इंडस्ट्री में डिजिटल ग्रोथ के मजबूत स्तंभ

कुछ लोग कमरे में आते ही माहौल को रोशन कर देते हैं। लेकिन विनोद थडानी ऐसे शख्स हैं जो पूरी इंडस्ट्री को रोशन कर देते हैं।

9 hours ago