होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / RSTV के राहुल महाजन बोले, हमारे चैनल को ऐसे दर्शक करते हैं ज्यादा पसंद

RSTV के राहुल महाजन बोले, हमारे चैनल को ऐसे दर्शक करते हैं ज्यादा पसंद

समाचार4मीडिया’ व इसकी सहयोगी पार्टनर ‘एक्सचेंज4मीडिया’ की ओर से आयोजित...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

समाचार4मीडिया’ व इसकी सहयोगी पार्टनर ‘एक्सचेंज4मीडिया’ की ओर से आयोजित ‘मीडिया एंड मीडिया एजुकेशन समिट’ (Media & Media Education Summit) में ‘Conflict between Mainstream Media & Social Media and it’s Impact on Media Education’ शीर्षक से हुए पैनल डिस्कशन में 'राज्यसभा टीवी' (RSTV ) का मामला भी उठा।

'समाचार4मीडिया' के डिप्‍टी एडिटर अभिषेक मेहरोत्रा ने सवाल उठाया कि 'राज्यसभा टीवी' का प्लेटफॉर्म काफी संजीदा प्लेटफॉर्म है। सोशल मीडिया को हम कई बार फन टूल की तरह देखते हैं। ऐसे में 'राज्यसभा टीवी' के संजीदा प्लेटफॉर्म का प्रभाव किस तरह सोशल मीडिया पर पड़ता है और आजकल सोशल मीडिया पर लोग किस तरह से संजीदा चीजों को भी दे रहे हैं। इस बारे में 'राज्यसभा टीवी' के एडिटर-इन-चीफ राहुल महाजन ने कहा कि जहां तक 'राज्यसभा टीवी' का सवाल है तो सोशल मीडिया, खासतौर पर यूट्यूब पर इसका काफी प्रभाव है। 'राज्यसभा टीवी' को लोग काफी पसंद करते हैं। हमें जो लोग देखते हैं, उनमें ज्यादातर संख्या ऐसे लोगों की है, जो या तो पढ़ाई कर रहे हैं या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे लोग हमें काफी संजीदा तरीके से देखते हैं।


उन्होंने कहा, ‘यदि हम सोशल मीडिया और मेनस्ट्रीम मीडिया की बात करें तो मुझे लगता है कि कहीं न कहीं हम डरते बहुत हैं। हम इस बात से डरने लगे हैं कि हमने कोई स्टोरी चलाई तो उसको लेकर कोई क्या कहेगा और किस तरह से आलोचना करेगा। हमें लगता है कि कोई भी संपादक के बारे में कह देगा कि इन्हें तो कुछ आता ही नहीं है और हमने स्टोरी गलत चलाई है।’


वहीं, टीआरपी के बारे में राहुल महाजन ने कहा, ‘हम टीआरपी की तरफ नहीं देखते हैं, लेकिन हम मुद्दों को जरूर देखते हैं कि किस तरह के मुद्दे हम उठाना चाहते हैं और किस तरह की इनफॉर्मेशन हम देना चाहते हैं। सबके अपने-अपने विचार होते हैं, लेकिन मेरा मानना है कि पत्रकारिता में एक बदलाव यह भी आया है कि हम अपने विचार भी उसमें देने लगे हैं।’ वहीं, पत्रकारिता में आने वाले छात्रों के लिए उन्होंने कहा कि नई टेक्नोलॉजी अपनाने के साथ-साथ सबसे पहले सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल करना सीखना होगा।  


टैग्स राहुल महाजन राज्यसभा टीवी
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

12 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago