होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दूरदर्शन (DD) ने शुरू किया एक नया चैनल...
दूरदर्शन (DD) ने शुरू किया एक नया चैनल...
‘दूरदर्शन’ ने गुरुवार को एक नया चैनल लॉन्च किया...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
‘दूरदर्शन’ ने गुरुवार को एक एजुकेशनल चैनल लॉन्च किया है। ‘डीडी रोशनी’ (DD Roshini)नाम से इस चैनल को ‘Digital Terrestrial TV’ (DTT) प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया गया है।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने इस चैनल को लॉन्च किया। माइक्रोसॉफ्ट और बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) के साथ पार्टनरशिप में दूरदर्शन ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इसकी शुरुआत की है।
दर्शकों के लिए यह चैनल डीडी फ्रीडिश, एयरटेल डिजिटल टीवी, डिश टीवी, बिग टीवी, टाटा स्काई, विडियोकॉनडी2एच और सन डायरेक्ट पर उपलब्ध होगा।
टैग्स दूरदर्शन डीडी रोशनी