होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / डीएनए सिर्फ न्यूज़ बिजनेस पर ध्यान देगा, ‘मी’ पत्रिका को बंद किया
डीएनए सिर्फ न्यूज़ बिजनेस पर ध्यान देगा, ‘मी’ पत्रिका को बंद किया
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो डेली न्यूज़ एंड एनालिसिस (डीएनए) ने मी पत्रिका को बंद कर दिया है। महिलाओं के लिए मासिक पत्रिका मी में लाइफस्टाइल, फैशन आदि को कवर किया जाता था। पत्रिका के संपादकीय टीम को भी अपना इस्तीफा सौंपने को कहा गया है। डीएनए के प्रवक्ता ने मी पत्रिका को बंद करने के बारे में कहा, डीएनए पत्रिका के बिजनेस से बाहर जाना चाहता था। डी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 15 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो डेली न्यूज़ एंड एनालिसिस (डीएनए) ने मी पत्रिका को बंद कर दिया है। महिलाओं के लिए मासिक पत्रिका मी में लाइफस्टाइल, फैशन आदि को कवर किया जाता था। पत्रिका के संपादकीय टीम को भी अपना इस्तीफा सौंपने को कहा गया है। डीएनए के प्रवक्ता ने मी पत्रिका को बंद करने के बारे में कहा, डीएनए पत्रिका के बिजनेस से बाहर जाना चाहता था। डीएनए समूह का मुख्य बिजनेस समाचार है। हमारे पास पहले से ही पांच संस्करण हैं और उसे मजबूत करना चाहते हैं। इसलिए हमने अपना पूरा समय और शक्ति न्यूज़ बिजनेस में लगाने का फैसला किया है। हमने देखा है कि पत्रिका का बिजनेस भारत में धीरे-धीरे खत्म हो रहा है, तो हमने डीएनए समाचारपत्र पर अपना सारा ध्यान लगाने का फैसला किया है। मी की संपादक सत्या सरन ने हमसे से बात करते हुए कहा, डीएनए में मी पत्रिका के साथ काम करना मेरे लिए काफी अच्छा अनुभव रहा, मैंने बहुत कुछ सीखा। मैंने पांच महत्वपूर्ण साल पत्रिका के साथ बिताये हैं, लेकिन मैं सोचती हूं कि यही समय है जब बड़े और अधिक रोमांचक उद्यम की ओर बढ़ सकती हूं। सरन ने इसके बारे में खुलासा करने से इंकार कर दिया कि आगे वे कहां जा रही हैं, उन्होंने कहा अभी इसके बारे में बात करना उचित नहीं है। वे इससे पहले महिलाओं की चर्चित पत्रिका फेमिना की संपादक थीं। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स