होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दिल्ली विश्वाविद्यालय का चैनल जल्द होगा लॉन्च
दिल्ली विश्वाविद्यालय का चैनल जल्द होगा लॉन्च
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो दिल्ली विश्वविधालय प्रबंधन कैंपस में होने वाली गतिविधियों को टीवी पर दिखाने के लिए जल्द ही एक चैनल लॉन्च किया जा रहा है। इस संदर्भ में दिल्ली विश्वविधालय ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस टीवी चैनल को दिल्ली यूनिवर्सिटी टेलीविजन नेटवर्क का नाम दिया गया है। अभी यह चैनल इंटरनेट पर आधारित होगा और केवल दस कॉलेज इससे जुड़े
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो दिल्ली विश्वविधालय प्रबंधन कैंपस में होने वाली गतिविधियों को टीवी पर दिखाने के लिए जल्द ही एक चैनल लॉन्च किया जा रहा है। इस संदर्भ में दिल्ली विश्वविधालय ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस टीवी चैनल को दिल्ली यूनिवर्सिटी टेलीविजन नेटवर्क का नाम दिया गया है। अभी यह चैनल इंटरनेट पर आधारित होगा और केवल दस कॉलेज इससे जुड़े हुए हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के इस प्रोजेक्ट से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि वे इसे और ज्यादा कॉलजों तक जोड़ना चाहते हैं और आखिर में इसे टीवी के रूप में लाने की कोशिश की जाएगी। चैनल पर कॉलजों के इवेंट की लाइव कवरेज होगी साथ में स्पोर्ट्स मैच, फ्रेशर पार्टी और कुछ स्पेशल शो इस चैनल पर दिखाये जाएंगे। चैनल से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि कई कॉलजों और डीयू के विभागों में क्या कुछ हो रहा है यह जानना हर एक विधार्थी के लिए असंभव है। यह कदम इस तरह की समस्याओं का हल करेगा। अमेरिका में ऐसा सिस्टम है जिसे स्टूडेंट टेलीविजन के नाम से जाना जाता है। यह चैनल भी उसी की तरह होगा। अमेरिका में सभी विश्वविधालय एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। हम दूसरों कॉलजों के विधार्थियों को भी इसका पार्ट बनाने की कोशिश कर रहे हैं। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स