होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / HC के फैसले से चमके HT के बर्खास्‍त मीडियाकर्मियों के चेहरे...

HC के फैसले से चमके HT के बर्खास्‍त मीडियाकर्मियों के चेहरे...

'हिन्दुस्तान टाइम्स' (एचटी) से वर्ष 2004 में निकाले गए 272 कर्मचारियों को दिल्ली हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्‍यूरो ।।

'हिन्दुस्तान टाइम्स' (एचटी) से वर्ष 2004 में निकाले गए 272 कर्मचारियों को दिल्ली हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। इन कर्मचारियों के पक्ष में फैसला सुनाते हुए हाई कोर्ट ने उन्‍हें एक माह के भीतर वापस काम पर रखने का आदेश दिया है। अपने आदेश में अदालत ने इन सभी कर्मियों की नौकरी और वेतन वर्ष 2004 से ही बरकरार मानते हुए 'एचटी' को उक्‍त आदेश दिए हैं। हाई कोर्ट के इस आदेश के बाद इन मीडिया कर्मियों को नौकरी साथ-साथ बकाया वेतन के रूप में लाखों रुपए भी मिलेंगे। इससे कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

दरअसल, 'एचटी' ने वर्ष 2004 में 360 से ज्‍यादा मीडियाकर्मियों को नौकरी से निकाल दिया था। हालांकि बाद में कुछ कर्मचारियों ने कंपनी से समझौता कर लिया था। लेकिन 272 कर्मी इस कार्रवाई के खिलाफ अदालत की शरण में चले गए थे।

दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में भी कर्मचारियों के पक्ष में फैसला आया था। इसके खिलाफ कंपनी दिल्ली हाई कोर्ट में चली गई थी। यहां आयताराम एंड अदर्स वर्सेज हिन्दुस्तान टाइम्‍स के मामले की लंबी लड़ाई के बाद अधिवक्ता मीनाक्षी अरोड़ा तथा अन्य की मेहनत रंग लाई।

दोनों पक्षों को सुनने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश विनोद गोयल ने 10 अगस्‍त को इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। मंगलवार को अपने आदेश में अदालत ने इन 272 कर्मचारियों के पक्ष में फैसला सुनाते हुए कंपनी को इन्‍हें वापस काम पर रखने का निर्देश दिया है।

 


टैग्स हिन्दुस्तान टाइम्स दिल्ली हाई कोर्ट बर्खास्त मीडियाकर्मी
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

14 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago