होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दीपक लांबा बने बेनेट कोलमैन में प्रेसीडेंट
दीपक लांबा बने बेनेट कोलमैन में प्रेसीडेंट
दीपक लांबा नवभारत टाइम्स और टाइम्स ऑफ इंडिया सहित कई मीडिया संस्थान चलाने वाली कंपनी बेनेट कोलमेन एंड कंपनी लिमिटेड में बतौर प्रेसीडेंट अपनी नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं। गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही दीपक लांबा ने यूटीवी में बिजनेस हेड पद से इस्तीफा दे दिया था। वे यूटीवी के साथ जनवरी 2010 में जुड़े थे। यूटीवी छोड़ते समय उन्होंने कहा था कि जल्द व
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
दीपक लांबा नवभारत टाइम्स और टाइम्स ऑफ इंडिया सहित कई मीडिया संस्थान चलाने वाली कंपनी बेनेट कोलमेन एंड कंपनी लिमिटेड में बतौर प्रेसीडेंट अपनी नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं। गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही दीपक लांबा ने यूटीवी में बिजनेस हेड पद से इस्तीफा दे दिया था। वे यूटीवी के साथ जनवरी 2010 में जुड़े थे। यूटीवी छोड़ते समय उन्होंने कहा था कि जल्द वे किसी ऩए संस्थान के नई भूमिका शुरू करेंगे। पुणे विश्वविद्यालय से बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री हासिल कर चुके लांबा ने अपने कैरियर की शुरुआत हंगामा.कॉम से की थी। जहां वे तकरीबन चार साल तक रहे। उसके बाद वे वायकॉम ब्रॉन्ड सॉल्यूशन के साथ बतौर डॉयरेक्टर जुड़े और एमटीवी इंडिया के साथ तकरीबन सात वर्ष तक काम किया। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स