होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Deccan Herald ने शनिवार के दिन अपने अखबार को कुछ यूं बनाया खास...
Deccan Herald ने शनिवार के दिन अपने अखबार को कुछ यूं बनाया खास...
प्रिंटर मैसूर प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व वाले डेक्कन हेराल्ड (डीएच) ने...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
प्रिंटर मैसूर प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व वाले डेक्कन हेराल्ड (डीएच) ने ट्रैवल पर आधारित एक साप्ताहिक सप्लीमेंट लॉन्च किया है। इस सप्लीमेंट का नाम ‘डीएच ट्रैवल’ रखा गया है। 4-पेज का यह सप्लीमेंट प्रत्येक शनिवार को मुख्य अखबार के साथ आता है। नाम के अनुरूप ‘डीएच ट्रैवल’ में पाठकों के लिए यात्रा से संबंधित सामग्री परोसी जाएगी, जैसे कि छुट्टियां मनाने के आइडिया, आइटिनरेरी-आधारित ट्रिप, क्यूलनेरी टूर, शॉपिंग टिप्स, सीजनल हॉट स्पॉट, सीजन की हॉट डील्स और दुनिया भर में होने वाले खास आयोजन।
लॉन्च के बारे में बात करते हुए प्रिंटर मैसूर के सीईओ कार्तिक बालकृष्णन ने कहा कि आज के समय में यात्रा आधुनिक जीवन का अहम अंग बन गई है। रिपोर्टों के मुताबिक, शहरी भारतीय हर दो से तीन महीने में एक बार ट्रैवल जरूर करते हैं। फिर चाहे वह व्यवसाय से संबंधित हो, आराम के पल बिताने के लिए हो या फिर रोमांच के लिए, लोग अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से कुछ देर के लिए ब्रेक चाहते हैं। नए स्थानों खासकर, ऑफ-बीट डेस्टिनेशन की खोज आज एक ट्रेंड है और यह बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने के ऐसा सप्लीमेंट तैयार किया है, जो यात्रा पसंद हमारे पाठकों को जोड़े रहेगा।
उन्होंने आगे कहा कि इस सप्लीमेंट में हर तरह से ट्रैवल डेस्टिनेशन के बारे में जानकारी दी जाएगी, जैसे कि गांव से लेकर शहर, खूबसूरत समुद्रतट, बर्फ से ढंके पहाड़, रेगिस्तान और घने जंगल। हमारी कोशिश हमारे पाठकों को ऐसे डेस्टिनेशन के बारे में बताना है जहां वो अपनी पॉकेट के हिसाब से ज्यादा से ज्यादा आनंद उठा सकें।
बालकृष्णन ने कहा कि हमारे पास ‘डीएच ट्रैवल’ के लिए विशेष संवाददाता नहीं हैं। हम फ्रीलांसरों से लेख स्वीकार करते हैं। यह हर किसी के लिए खुला है।
टैग्स अखबार डेक्कन हेराल्ड सप्लीमेंट