होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / विज्ञापनों पर नजर रखेगी अब ASCI की ये नई टीम...

विज्ञापनों पर नजर रखेगी अब ASCI की ये नई टीम...

भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (ASCI) की बोर्ड मीटिंग में आदित्य बिड़ला समूह के समूह...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (ASCI) की बोर्ड मीटिंग में आदित्य बिड़ला समूह के समूह कार्यकारी अध्यक्ष (कॉर्पोरेट रणनीति) डी.शिवकुमार को सर्वसम्मति से ASCI का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।

तीन साल तक बोर्ड के सदस्य के रूप में आत्म-विनियमन का समर्थन करने वाले शिवकुमार एक सफल व्यावसायिक लीडर हैं, उन्होंने उपभोक्ता उत्पादों और लक्जरी उद्योग में विभिन्न पदों पर सेवाएं दी हैं। उनके पास सेल्स और मार्केटिंग में 19 साल का लंबा अनुभव है। वहीं, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नेटवर्क सेल्स एंड इंटरनेशनल बिजनेस प्रेसिडेंट रोहित गुप्ता उपाध्यक्ष चुने गए हैं, जबकि मीडिया ब्रांड्स प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ शशिधर सिन्हा को पुन: मानद कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्यों में हरीश भट्ट (निदेशक, टाटा ग्लोबल बेवरेजेज लिमिटेड), सुभाष कामथ (मैनेजिंग पार्टनर, बीबीएच कम्युनिकेशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड), संदीप कोहली (पर्सनल केयर हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक और उपाध्यक्ष), प्रोफेसर एस.के. पालेकर (सहायक प्रोफेसर एवं एडवाइजर – एग्जिक्यूटिव एज्यूकेशन ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी), एन.एस. राजन (प्रबंध निदेशक, केचम सम्पर्क प्राइवेट लिमिटेड), के.वी. श्रीधर (संस्थापक और चीफ क्रिएटिव ऑफिसर (निदेशक), हाइपर कलेक्टिव क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड), अबंती शंकरनारायणन (पूर्व उपाध्यक्ष, सीआईएबीसी), गिरीश अग्रवाल (निदेशक, दैनिक भास्कर समूह), मधुसूदन गोपाल (सीईओ, प्रोक्टर एंड गैंबल हाइजीन एंड हेल्थ केयर लिमिटेड), प्रसून बसु (अध्यक्ष – साउथ एशिया नील्सन (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड), शिवकुमार सुंदरम (अध्यक्ष- राजस्व बेनेट, कोलमन एंड कंपनी लिमिटेड), विकास अग्निहोत्री (निदेशक सेल्स, गूगल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड), उमेश श्रीखंडे (सीईओ, टैप्रूट इंडिया कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड) में शामिल हैं।

ASCI के सेवामुक्त अध्यक्ष अबंती शंकरनारायणन ने इस मौके पर कहा कि 2017-18ASCI के लिए एक और मजबूत वर्ष रहा है, क्योंकि हमने अपने संगठनात्मक ढांचे को सशक्त बनाने, बाहरी विश्वसनीयता और मजबूत सहयोग निर्मित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की है। हमारे कड़े दिशानिर्देश, निर्बाध प्रक्रियाओं और हमारे उपभोक्ता शिकायत परिषद के समर्पण और कड़ी मेहनत ने भ्रामक विज्ञापनों के उपयोग को सीमित करने और स्वयं विनियमन को बढ़ाने में योगदान दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि इस साल की ASCI की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में उपभोक्ता मामलों के विभाग के साथ तीन साल का लंबा सहयोग, फूड सेफ्टी अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) का नवीनीकरण, ‘विज्ञापन में प्रसिद्ध हस्तियों के लिए दिशानिर्देश’ और आयुष दवाओं के भ्रामक विज्ञापनों को नियंत्रित करने के लिए आयुष का समावेश, शामिल हैं। अबंती शंकरनारायणन ने कहा ‘वर्ष 2017-18 के लिए एएससीआई के अध्यक्ष के रूप में, मुझे इस यात्रा का हिस्सा बनने पर गर्व है और मुझे पूरा भरोसा है कि शिवकुमार की अध्यक्षता में एएससीआई तेज़ी से और लगातार प्रगति करेगा’।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डी.शिवकुमार ने कहा, ‘मैं अबंती के कार्यकाल के लिए उनका धन्यवाद देना चाहता हूं। हम सूचना, मीडिया और समाज के विश्वास के संबंध में एक बदलते परिवेश में रहते हैं। एएससीआई आत्म-विनियमन और पिछले अध्यक्षों एवं बोर्ड के ज्ञान की नींव पर निर्मित है। अब बोर्ड को और आगे ले जाना मेरी जिम्मेदारी है’।

उपभोक्ता शिकायत परिषद (CCC) ASCI द्वारा स्थापित एक स्वतंत्र निकाय है (इसके अधिकांश सदस्य उपभोक्ता संबंधी मामलों के कार्यकर्ता, वकील, डॉक्टर और शिक्षाविद जैसे सिविल सोसाइटी के सदस्य हैं), CCC ने इस साल 47 बैठकें की और 2641 विज्ञापनों के खिलाफ शिकायतों पर विचार-विमर्श किया। जिसमें से 1177 विज्ञापनों के खिलाफ शिकायतों को सही माना गया, जबकि 483 को निरस्त किया गया। 2016-17 (2300) की तुलना में शिकायतों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि एएससीआई की सुओ मोटो निगरानी परियोजना के कारण है। स्वतंत्र समीक्षा प्रक्रिया (IRP) को बहुत अनुकूल प्रतिक्रिया मिली और इस वर्ष 30 आईआरपी किए गए।


टैग्स भारतीय विज्ञापन मानक परिषद डी.शिवकुमार
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

16 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago