होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कोर्ट का 49 मीडिया ग्रुप्स को नोटिस, दिया ये आदेश

कोर्ट का 49 मीडिया ग्रुप्स को नोटिस, दिया ये आदेश

दक्षिण बेंगलुरु से 28 वर्षीय बीजेपी उम्मीदवार तेजस्वी सूर्या की याचिक पर कोर्ट ने 49...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

दक्षिण बेंगलुरु से 28 वर्षीय बीजेपी उम्मीदवार तेजस्वी सूर्या की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली खबरों पर कोर्ट ने 49 मीडिया समूहों को आदेश जारी किया है। बेंगलुरु सिटी सिविल कोर्ट ने मीडिया समूहों को अस्थायी आदेश तौर पर सूर्या की मानहानि करने वाली खबरों के प्रकाशन पर रोक लगा दी है। मामले में अगली सुनवाई अब 27 मई को होगी।

बताया जाता है कि कई मीडिया संस्थानों में सूर्या के खिलाफ दुर्व्यवहार के आरोपों की खबर छपने के बाद सूर्या ने मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। इन प्रकाशन संस्थानों ने कॉलमिस्ट शैफाली वैद्य और डॉ. सोम दत्ता के ट्वीट का हवाला देते हुए खबर छापी थी, जिन्होंने सूर्या पर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए थे। हालांकि, डॉ. दत्ता ने अपने ट्वीट डिलीट कर दिए थे और अपने ट्विटर हैंडल को डि-एक्टीवेट कर दिया था।  

चुनाव से पहले अपने खिलाफ लगे आरोपों के बाद सूर्या ने बेंगलुरु सिविल कोर्ट में जिन 49 मीडिया समूहों के खिलाफ केस दाखिल किया है, जिसमें अंग्रेजी अखबार टाइम्स ग्रुप, द हिन्दू, बेंगलुरु मिरर, डेक्कन हेराल्ड, द इंडियन एक्सप्रेस और कन्नड़ अखबार प्रजावानी, कन्नड़ प्रभा, विजय कर्नाटक और उदयवनी शामिल हैं।

सीएनएन न्यूज 18, टाइम्स नाउ, इंडिया टुडे, रिपब्लिक टीवी, न्यूज एक्स जैसे टीवी चैनलों के नाम भी केस में शामिल हैं। इसके अलावा वॉट्सऐप, यूट्यूब, फेसबुक, याहू इंडिया और गूगल इंडिया के नाम भी इसमें शामिल हैं। सूर्या की याचिका पर सिविल जज दिनेश हेगड़े ने अंतरिम आदेश में कहा, ‘जब तक बचाव पक्ष कोर्ट के सामने अपनी आपत्तियां नहीं रख देता, तब तक के लिए सभी को अंतरिम रूप से याचिकाकर्ता के खिलाफ खबरे प्रकाशित करने से रोका जाता है।‘

सिविल जज के आदेश के आधार पर सूर्या के वकील ने बचाव पक्ष के सभी मीडिया संस्थानों को नोटिस भेजा है। नोटिस में इन संस्थानों से सूर्या के खिलाफ किसी भी तरह की झूठी खबरों और मानहानिकारक खबरों के प्रकाशन पर रोक लगाने के लिए कहा है।


टैग्स मानहानि तेजस्वी सूर्या बेंगलुरु कोर्ट
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

48 minutes ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

20 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

12 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago