होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / एक जुलाई से चौथी दुनिया अंग्रेजी में भी

एक जुलाई से चौथी दुनिया अंग्रेजी में भी

प्रतिष्ठित साप्ताहिक अखबार चौथी दुनिया हिंदी और उर्दू के बाद अब अंग्रेजी में संस्करण प्रकाशित करने जा रहा है। अंग्रेजी संस्करण की शुरुआत एक जुलाई से की जाएगी। मई में अग्रेजी संस्करण की प्रयोग के तौर पर कुछ हजार प्रतियां प्रकाशित की गईं, जिसे पाठकों ने काफी सराहा। गौरतलब है कि चौथी दुनिया प्रबंधन की योजना अंग्रेजी अखबार से पहले एक अंग्रेजी पत्रिका ल

समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago

प्रतिष्ठित साप्ताहिक अखबार चौथी दुनिया हिंदी और उर्दू के बाद अब अंग्रेजी में संस्करण प्रकाशित करने जा रहा है। अंग्रेजी संस्करण की शुरुआत एक जुलाई से की जाएगी। मई में अग्रेजी संस्करण की प्रयोग के तौर पर कुछ हजार प्रतियां प्रकाशित की गईं, जिसे पाठकों ने काफी सराहा। गौरतलब है कि चौथी दुनिया प्रबंधन की योजना अंग्रेजी अखबार से पहले एक अंग्रेजी पत्रिका लाने की थी, लेकिन इस योजना पर अभी काम चल रहा है और अंग्रेजी अखबार पहले लॉन्च किया जा रहा है। हिंदी संस्करण की तरह अंग्रेजी संस्करण का भी मूल्य पांच रुपये रखा गया है, जबकि अखबार का वार्षिक सब्सक्रिप्शन मूल्य 250 रुपये है। समाचार4मीडिया से बात करते हुए चौथी दुनिया के एडिटर इन चीफ संतोष भारतीय ने बताया कि अंग्रेजी संस्कऱण हर रविवार को प्रकाशित किया जाएगा और इसकी खबरों का कलेवर मुख्यतः राजनीतिक होगा। उन्होंने बताया कि अखबार मुख्यतः राष्ट्रीय अखबार होगा और कंटेट के तौर पर ऐसी खबरों को प्रमुखता दी जाएगी जिनकी प्रकृति सकारात्मक आलोचना वाली हो। उन्होंने कहा कि हिंदी और उर्दू में चौथी दुनिया की पहचान विश्वसनीय और निष्पक्ष पत्रकारिता की है और अंग्रेजी में भी अपनी इस पहचान को हम कायम रखेंगे। शुरुआत में अंग्रेजी संस्करण की 80,000 प्रतियां प्रकाशित की जाएंगी। सभी पेज रंगीन और ग्लासी पेपर पर प्रिंट होंगे। फिलहाल शुरुआत में इसे मेट्रो शहरो में लॉन्च किया जाएगा और फिर इसका विस्तार टायर-2 सिटीज की ओर होगा। जैसा कि हमने पहले ही खबर दी थी कि प्रबंधन की योजना अंग्रेजी मैगजीन लॉन्च करने की भी है। उसके बाद क्रमशः अन्य योजनाओं पर काम किया जाएगा। मैगजीन के कंटेट के बारे में बताते हुए संतोष भारतीय ने समाचार4मीडिया को बताया था कि मैगजीन के कंटेट का फोकस हर उन विषयों पर होगा जो हिंदुस्तान की जनता को प्रभावित करता हो। मैगजीन के टारगेट रीडर कौन होंगे, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हम देश के उन युवाओं को अपने पाठक के रूप में देख रहे हैं जो मौजूदा समस्याओं से सरोकार रखते हैं औऱ ऐसे युवाओं की देश में कमी नहीं है, हालिया उदाहरण अन्ना के आंदोलन से लिया जा सकता है। संतोष भारतीय ने कहा कि अंग्रेजी में ऐसी सामग्री लगभग न के बराबर है। उन्होंने कहा कि हम सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को चौथी दुनिया साप्ताहिक के माध्यम से उठा ही रहे हैं अब हमारी कोशिश है कि अंग्रेजी के पाठकों को भी इन विषयों के साथ जोड़ा जाए। मैगजीन की लॉन्चिंग के बाद चौथी दुनिया प्रिंट मीडिया के साथ-साथ इलेक्ट्रानिक मीडिया की ओऱ कदम बढ़ाएगा। संतोष भारतीय ने हमसे कहा था कि हमारे इंटरनेट टीवी को पूरी दुनिया में सराहा जा रहा है, इसी से उत्साहित होकर हमने टीवी न्यूज चैनल लॉन्च करने का फैसला किया है। चौथी दुनिया की एक एडिटोरियल लाइन है और इसी लाइन के साथ हम न्यूज चैनल लॉन्च करेंगे। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

11 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

11 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

12 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

13 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

13 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

12 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

11 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

12 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

12 hours ago