होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकारों के लिए सीसीएस का सेमिनार, लोकनीति से होंगे रूबरू
पत्रकारों के लिए सीसीएस का सेमिनार, लोकनीति से होंगे रूबरू
सेंटर फॉर सिविल सोसायटी, एटलस फाउंडेशन की सहभागिता के साथ हिन्दी पत्रकारों के लिए एक नए सेमिनार का आयोजन कर रहा है। पत्रकारों के लिए किए जा रहे इस तीन दिवसीय आवासीय पाठ्यक्रम में सामाजिक समस्याओं के मूल कारणों और सरकारी नीतियों का शिक्षा,गरीबों के लिए रोजगार, सुशासन पर होने वाले परिणामों का जायजा लिया जाएगा। यह पाठ्यक्रम पत्रकारों को ख़बर खोजने तथा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
सेंटर फॉर सिविल सोसायटी, एटलस फाउंडेशन की सहभागिता के साथ हिन्दी पत्रकारों के लिए एक नए सेमिनार का आयोजन कर रहा है। पत्रकारों के लिए किए जा रहे इस तीन दिवसीय आवासीय पाठ्यक्रम में सामाजिक समस्याओं के मूल कारणों और सरकारी नीतियों का शिक्षा,गरीबों के लिए रोजगार, सुशासन पर होने वाले परिणामों का जायजा लिया जाएगा। यह पाठ्यक्रम पत्रकारों को ख़बर खोजने तथा घटनाओं और प्रवृत्तियों के तीक्ष्ण विश्लेषण के लिए नई दृष्टि प्रदान करेगा। यह मसूरी में 13-15 जुलाई को आयोजित किया जा रहा है। इस सेमिनार में, सीसीएस वरिष्ठ संवाददाता, फीचर लेखक, उप-संपादक, सह-संपादक,प्रोड्यूसर और एंकर को आमंत्रित किया गया है। और प्राप्त आवेदनों में से योग्यता के आधार पर चयन किया जाएगा। इसके लिए, किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। सारा खर्च सीसीएस द्वारा उठाया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए http://www.ccs.in/ की वेबसाइट पर जाकर जानकारी पा सकते हैं और इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 जून रखी गई है। गौरतलब है कि सेंटर फॉर सिविल सोसाइटी की स्थापना 15 अगस्त, 1997 को की गई थी। यह एक दिल्ली स्थित एक स्वतंत्र, लाभ न कमाने वाला, अनुसंधान और शैक्षिक थिंक टैंक है। सीसीएस अकादमी पत्रकारों,यंग लीडर्स,डेवलपमेंट लीडर्स के लिए शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन करती है।जहां प्रतिभागी समाजिक समस्याओं के नीति पर आधारित समाधानों पर मंथन करते हैं। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स