होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / BSP नेता की गुंडई, पत्रकार को दी जान ये धमकी
BSP नेता की गुंडई, पत्रकार को दी जान ये धमकी
उत्तर प्रदेश के गोंडा में बुधवार को बसपा नेता इंद्र बहादुर सिंह उर्फ पप्पू सिंह परास की गुंडई...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
उत्तर प्रदेश के गोंडा में बुधवार को बसपा नेता इंद्र बहादुर सिंह उर्फ पप्पू सिंह परास की गुंडई देखने को मिली। उन्होंने एक नेशनल न्यूज चैनल के पत्रकार के साथ मारपीट की, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। बता दें कि मारपीट के दौरान उनके गुर्गे भी पत्रकार को पीट रहे थे।
इन्द्र प्रताप सिंह तरबगंज विधान सभा के बसपा प्रत्याशी रहे हैं। उन्होंने शहर के मंडेनाला के पास स्थित एक जिम में पत्रकार अभिषेक सिंह की पिटाई की। इसके बाद वहां से चले गए लेकिन कुछ देर बाद फिर लौटे और कुछ भी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। बसपा नेता की सारी गुंडई सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
वहीं, पत्रकार की तहरीर पर पुलिस ने इंद्र बहादुर सिंह और उनके गुर्गे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिले में हो रहे पत्रकारों पर इस तरह के हमले पर एसपी लल्लन सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही बसपा नेता की आपराधिक हिस्ट्री भी खंगाली जाएगी। वे जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में होंगे।
दरअसल हुआ यूं कि बुधवार की सुबह मंडेनाला के पास जिम में बसपा नेता कसरत कर रहे थे। वहीं पत्रकार अभिषेक सिंह भी थे। उन्होंने पप्पू सिंह से कहाकि आपका हो गया हो तो मेरा एक स्टेप बचा है कर लूं मुझे जल्दी है। इस पर बसपा नेता ताव में आ गए और कहासुनी हो गई। वहां पर मौजूद बसपा नेता के साथी भानू प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह पत्रकार को पीटने लगे। इस दौरान अन्य साथियों ने भी अभिषेक की पिटाई कर दी। जिम के लोगों ने बीच बचाव कराया। वहां से बसपा नेता साथियों के साथ चले गए। पत्रकार अभिषेक सिंह का कहना है कि थोड़ी देर बाद फिर बसपा नेता वापस आए। इस बार उनके साथ कई साथी थे और सभी असलहों से लैस थे।
अभिषेक का कहना है कि उन्हें बसपा नेता ने धमकाया और कहा कि कुछ करोगे तो जान से हाथ धोओगे। इसके बाद फिर धमकाते हुए चले गए।
पुलिस अधीक्षक ने कडे़ तेवर दिखाए और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। घटना के थोड़ी ही देर में पुलिस ने जिम पहुंचकर सभी रेकार्ड लिए और लोगों से जानकारी हासिल की है। एसपी ने कहा कि यदि बसपा नेता के पास अवैध हथियार पाए गए तो उनके ऊपर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने आरोपितों की तलाश के लिए टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को पूरी सुरक्षा दी जा रही है।
टैग्स मारपीट