होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार केपी नारायण के बारे में आई ये चौंकाने वाली खबर, आंखें हुईं नम
पत्रकार केपी नारायण के बारे में आई ये चौंकाने वाली खबर, आंखें हुईं नम
वरिष्ठ पत्रकार और ‘फोर्ब्स इंडिया’ मैगजीन की फाउंडिग टीम का हिस्सा रहे केपी नारायण के बारे में चौंकाने वाली खबर आई है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
वरिष्ठ पत्रकार और ‘फोर्ब्स इंडिया’ मैगजीन की फाउंडिग टीम का हिस्सा रहे केपी नारायण का निधन हो गया है। 39 वर्षीय केपी नारायण को चार अप्रैल की रात कोच्चि स्थित घर पर ही कार्डियक अरेस्ट (cardiac arrest) हुआ और उनकी मौत हो गई। जिसने भी इस खबर को सुना, वह अचंभित रह गया। अपने जानने वालों और दोस्तों के बीच वह केपी के नाम से जाने जाते थे।
वरिष्ठ पत्रकार और फोर्ब्स इंडिया (Forbes India) मैगजीन के फाउंडिंग एडिटर रहे इंद्रजीत गुप्ता ने अपने लिंक्डइन पेज पर इस बारे में जानकारी दी है। केपी के निधन के बारे में मुंबई प्रेस क्लब ने भी एक मेल जारी कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
केपी ने चेन्नई के एशियन कॉलेज ऑफ जर्नलिज्म से पत्रकारिता की पढ़ाई की थी। उन्होंने हैदराबाद में ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की थी। इसके बाद केपी ने दिल्ली का रुख कर लिया और कई बड़े मीडिया संस्थानों में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी अंजाम दिया। वह ‘मिंट’ और ‘फोर्ब्स इंडिया’ की स्टार्ट अप टीमों में भी शामिल रहे थे। कुछ साल पहले वह डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने के लिए कोच्चि चले गए थे। उनके परिवार में माता-पिता के अलावा दो बहनें भी हैं।
टैग्स केपी नारायण कुमार