होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / आशुतोष जी ने गिने हैं, सर्जिकल स्ट्राइक में पूरे 2000 जेट लगे थे!
आशुतोष जी ने गिने हैं, सर्जिकल स्ट्राइक में पूरे 2000 जेट लगे थे!
हालांकि ये जल्दबाजी का मामला नहीं लगता, साफ तौर पर समझने में कन्फ्यूजन का मामना लगता है...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
हालांकि ये जल्दबाजी का मामला नहीं लगता, साफ तौर पर समझने में कन्फ्यूजन का मामना लगता है। इतने बड़े पत्रकार हैं आशुतोष, फिर भी सर्जिकल स्ट्राइक की रिपोर्टिंग में गच्चा खा गए। उन्होंने ऐसा ट्वीट कर दिया है कि लोग ट्विटर पर ही उनका इस्तीफा मांग रहे हैं कि आखिर इतनी बड़ी गलती कैसे कर दी। हालांकि आशुतोष ने अपनी गलती मानते हुए एक दूसरा सही जानकारी वाला ट्वीट पुरानी ट्वीट को शेयर करते हुए कर दिया है, लेकिन आशुतोष के ट्वीट पर ट्रोल आर्मी हावी हो गई है और जमकर मजे ले रही है।
पहले जान लीजिए आशुतोष ने ट्वीट क्या किया था? सर्जिकल स्ट्राइक यू या एयर स्ट्राइक की खबर आई, आशुतोष ने अपने पोर्टल सत्य हिंदी का एक आर्टिकल शेयर किया और ट्विटर पर लिखा, ’सर्जिकल स्ट्राइक में 12 मिराज और 2000 जेट लगे। 1000 किलो विस्फोटक आतंकी ठिकानों पर गिराए। #Surgicalstrike2 पर सत्य हिंदी की विशेष रिपोर्ट’’। आशुतोष का ये लिखना था कि लोग जमकर उनसे मजे लेने लगे कि पूरे देश को पता है कि 12 मिराज 2000 विमानों ने ये हमला किया था। लेकिन आशुतोष ने 12 मिराज अलग लिख रहे थे और 2000 जेट अलग लिख रहे थे।
लोगों के कमेंट्स दिलचस्प हैं, आशुतोष जी ने गिन भी लिया कि 2000 जेट थे। कोई लिखा रहा है- ‘’अब इस्तीफा दे दो सर, आपके बस का नहीं है’’। ये ढेर सारे दिलचस्प कमेंट्स आप उनकी ट्वीट्स पर यहां पढ़ सकतें हैं और ज्यादा देखने के लिए आशुतोष के ट्वीट की टाइमलाइन पर जा सकते हैं।
सर्जिकल स्ट्राइक में 12 मिराज और 2000 जेट लगे । 1000 किलो विस्फोटक आतंकी ठिकानों पर गिराये । #Surgicalstrike2 सत्य हिंदी की विशेष रिपोर्ट । https://t.co/UkzZdc3tNE
— ashutosh (@ashutosh83B) February 26, 2019
दिलचस्प बात है कि जनाब को 1 घंटा 25 मिनट तक पता ही नहीं चला कि उनसे कुछ गलती हो गई है, 9.24 पर ये गलत जानकारी वाला ट्वीट किया था और 10 बजकर 50 मिनट पर उसे शेयर करते हुए लिखा, ‘’Correcting- 12 मिराज 2000’’। यानी अब इतनी देर हो चुकी थी कि डिलीट करते तो और भी मजाक का पात्र बनते।
टैग्स आशुतोष मिराज 2000