होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ITV Network को अरुण अग्रवाल ने कहा-'अलविदा'...
ITV Network को अरुण अग्रवाल ने कहा-'अलविदा'...
'आईटीवी नेटवर्क' (ITV Network) से आ रही बड़ी खबर के मुताबिक...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिाय ब्यूरो ।।
'आईटीवी नेटवर्क' (ITV Network) से आ रही बड़ी खबर के मुताबिक, समूह के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल अरुण अग्रवाल ने अब अहम फैसला लेते हुए खुदे को समूह से अलग कर लिया है। इसकी पुष्टि अरुण अग्रवाल ने समाचार4मीडिया से की है।
गौरतलब है कि दिसंबर 2014 में बतौर ग्रुप सीएफओ अरुण अग्रवाल ने 'आईटीवी नेटवर्क' जॉइन किया था। फिर करीब आठ महीने बाद अगस्त 2015 में उन्हें आईटीवी नेटवर्क की कंपनियों 'डायरेक्ट न्यूज प्राइवेट लिमिटेड' (Direct News Pvt. Ltd) और 'इंफोर्मेशन टीवी प्राइवेट लिमिटेड' (Information TV Pvt. Ltd) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल किया है।
अरुण को मीडिया और आईटी इंडस्ट्री में बिजनेस वैल्युएशंस के साथ ही क्रेडिट कंट्रोल, फाइनेंस और कॉमर्शियल फील्ड में काम करने का काफी अनुभव है। अरुण के पास लॉ डिग्री है। इसके अलावा वह क्वालीफाइड चार्टर्ड एकाउंटेंट और कंपनी सेक्रेटरी भी हैं। अरुण अब तक कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय टीवी नेटवर्क में विभिन्न वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके हैं। इनमें 'ZEE' और ' ANN7' जैसे नाम भी शामिल हैं। मीडिया इंडस्ट्री में क्रेडिट कंट्रोल सिस्टम्स को शुरू करने में उन्होंने काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स